Skip to main content

फेस्टिव सेल के दौरान हर मिनट बिके 1.5 करोड़ रुपये के फोन

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक बार फिर स्मार्टफोन्स ने किफायती कीमतों और नए लॉन्च हुए मॉडलों के कारण 7 दिन की अवधि (15-21 अक्टूबर) में कुल फेस्टिव सेल के 47 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा जमाया।

बेंगलुरु स्थित मार्केट रिसर्च फर्म रेडसीर के अनुसार, फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर हर मिनट 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के स्मार्टफोन बेचे गए।

रेडसीर कंसल्टिंग के निदेशक मृगांक गुटगुटिया ने कहा, कई पहलुओं में यह वास्तव में भारतीय ई-कामर्स के लिए एक फेस्टिवल ऑफ फर्स्ट है जो इसके भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।

पिछले साल की तरह फैशन श्रेणी को इस बार में सेल में बड़ा योगदान नहीं रहा, इसकी सेल 14 फीसदी ही रही। रिपोर्ट में कहा गया है, घर और होम फर्निशिंग्स वाली श्रेणियों में नतीजे अच्छे रहे। इसमें वर्क-फ्रॉम-होम और स्टडी-फ्रॉम-होम के लिए बुनियादी चीजों की मांग ज्यादा रही।

फोन को लेकर बात करें तो स्मार्टफोन ब्रांड एमआई इंडिया ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसने एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम प्लेटफार्मों पर 7 दिन की फेस्टिवल सेल में 50 लाख हैंडसेट बेचे। वहीं चीनी स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने फ्लिपकार्ट पर इसी अवधि में 10 लाख से अधिक स्मार्टफोन बेचे। फ्लिपकार्ट ने पहले कहा था कि मोबाइल श्रेणी में प्लेटफॉर्म ने ग्राहकों की संख्या में दोगुनी वृद्धि दर्ज की है।

स्मार्टफोन के प्रीमियम सेगमेंट में 3.2 गुना की वृद्धि देखी गई, जिसमें मुख्य रूप से एप्पल, गूगल और सैगसंग के फोन शामिल हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
1.5 million phones sold every minute during festive sale
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34uLTuX

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS