Skip to main content

रूस में कोविड-19 के रिकॉर्ड 17,717 नए मामले दर्ज

मास्को, 30 अक्टूबर (आईएएनएस) रूस में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 17,717 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं इसी अवधि में और 366 मौतों की सूचना मिली है। यह जानकारी नेशनल कोविड-19 रिस्पॉन्स सेंटर ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, सेंटर के बयान से जानकारी मिली कि पिछले 24 घंटों में 14,740 रिकवरी दर्ज की गई है, जिनके साथ देश में कोविड-19 रिकवरी की कुल संख्या 1,186,041 हो गई है।

बयान में आगे कहा गया है कि, मास्को में 4,906 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राजधानी में संक्रमणों की कुल संख्या 413,928 हो गई है।

रूस में वर्तमान में कुल 1,581,693 कोविड-19 मामले और उससे हुई 27,301 मौतें दर्ज की गई हैं। देश कोरोनावायरस मामलों की अपनी राष्ट्रव्यापी आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में चौथे स्थान पर है, जबकि अमेरिका पहले स्थान पर बना हुआ है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को देशभर में मास्क के प्रयोग का जनादेश दिया।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 records 17,717 new cases in Russia
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34EsUOB

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS