Skip to main content

CBI ने दिया सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को जवाब, लिखा- जांच जारी है, मौत से जुड़े किसी भी पहलू को खारिज नहीं किया है

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 महीने बीत चुके हैं। उनके फैन्स मौत की जांच के पूरे न होने को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर कैम्पेन भी चला चुके हैं। इसी मामले पर सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से CBI को मामले का अपडेट मांगा गया था। इस पर सीबीआई की ओर से जवाब भेजा गया है। जिसे उनके वकील ईशकरण भंडारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

स्वामी ने PMO को एक खत लिखकर जांच की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा था। इसके जवाब में सीबीआई ने पीएमओ को स्टेटस रिपोर्ट भेजी, जो स्वामी को 30 दिसंबर तक पहुंची। अपने जवाब में सीबीआई ने कहा- एजेंसी एक और जांच करने जा रही है, जिसमें आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। अभी तक हमने अलीगढ़, फरीदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, मानेसर और पटना में जांच की है। वहीं हमारी टीम के अधिकारी घटना स्थल पर भी गए थे। इसलिए जांच से जुड़ा कोई भी पहलू छोड़ा नहीं जाएगा।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने पूछा था सवाल
हाल ही में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) से सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के नतीजे उजागर करने का आग्रह किया है। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा- "जांच शुरू हुए 5 महीने का वक्त बीत चुका है, लेकिन CBI ने अब तक खुलासा नहीं किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी या उन्होंने खुदकुशी की थी। मेरी CBI से अपील है कि जल्दी से जल्दी जांच के नतीजों का खुलासा करें।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CBI Replied To Subramanian Swamy About Status Of Sushant singh rajput death case and said No Aspect Has Been Ruled Out


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aU89SQ

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS