Skip to main content

अलावा फर्नीचरवाला ने बताया- मॉम ने मुझसे कहा है कि 30 साल की उम्र से पहले शादी करना बेवकूफी है

इसी साल 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकीं अलाया फर्नीचरवाला ने एक इंटरव्यू में मां पूजा बेदी से मिली सबसे अच्छी सलाह के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "हमारे देश में जहां आमतौर पर पैरेंट्स बच्चों पर शादी का दबाव बनाते हैं। वहीं, मेरे पैरेंट्स बिल्कुल उलट हैं। वे कहते हैं- अगर तुम 30 की उम्र से पहले शादी कर रहे हो तो जिंदगी की सबसे बड़ी बेवकूफी कर रहे हो। अपने काम पर फोकस करो। अपने आपको बनाने पर फोकस करो। वे मुझे हमेशा यही कहते रहते हैं।"

पैरेंट्स आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की सलाह देते हैं

जर्नलिस्ट राजीव मसंद को दिए इस इंटरव्यू में अलाया ने कहा, "जब आपकी परवरिश सिंगल पैरेंट द्वारा की जाती है तो वे स्वाभाविक रूप से बिल्कुल आजाद होते हैं। इसलिए वे सबकुछ अपने बच्चों पर छोड़ देते हैं। इस मामले में मेरे दोनों पैरेंट्स ने मुझसे कहा है- तुम्हे आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना पड़ेगा।"

पैरेंट्स के सेपरेशन के वक्त 5 साल की थीं अलाया

अलाया पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला की बेटी हैं। कपल के सेपरेशन के बाद उनकी परवरिश पूजा ने बतौर सिंगल पैरेंट की है। कुछ समय पहले उन्होंने एक अन्य इंटरव्यू में पैरेंट्स के सेपरेशन के बारे में बात की थी।

उन्होंने कहा था, "मैं उस वक्त 5 साल की थी। इसलिए ज्यादा कुछ याद नहीं है। मेरे पास उसके बाद की यादें हैं। मेरा बचपन खुशहाल रहा है और मेरे दोनों पैरेंट्स के बीच अब भी अच्छे ताल्लुकात हैं। उन्होंने मुझे कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि कुछ दुखद हुआ है। यह बस एक तलाक भर है और ठीक है।"

अलावा अनुराग कश्यप की फिल्म में दिखेंगी

अलाया ने 'जवानी जानेमन' में सैफ अली खान और तब्बू की बेटी की भूमिका निभाई थी और उनके किरदार को काफी सराहना मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वे अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रोड्यूसर जय शेवाक्रमानी के साथ तीन फिल्मों की डील की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alaya Furniturewala Revealed Mom Pooja Bedi Advised Her Not To Marry Before 30


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mZRyzf

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS