Skip to main content

मुंबई में अपने लिए नया घर तलाश रही है रिया चक्रवर्ती, सड़कों पर भटकते हुए नजर आये उनके माता-पिता

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार और जमानत पर रिहा हुई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब नया घर खोज रही हैं। परिवार के साथ घर की तलाश में मुंबई के खार इलाके में गई एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स केस में नाम आने के बाद एक्ट्रेस और उनके परिवार को सोसाइटी की ओर से घर खाली करने को कहा गया है। जो वीडियो सामने आया है उसमें रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती घर ढूंढते नजर आ रहे हैं।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) ने रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को ड्रग्स का इस्तेमाल और खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ड्रग्स मामले में 8 सितंबर को गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को 30 दिन बाद बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

मीडिया की भीड़ से नाराज थे सोसाइटी के लोग
इससे पहले उनके सांताक्रूज स्थित फ्लैट के बाहर हर दिन मीडियाकर्मियों का जमावड़ा देखने को मिलता था। उस दौरान भी सोसाइटी के कुछ लोगों ने रिया और उनके परिवार पर नाराजगी व्यक्त की थी। माना जा रहा है कि जेल से लौटने के बाद अब चक्रवर्ती परिवार पर घर छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।

मीडिया से बचने के लिए भी नए घर की तलाश
अगस्त में रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बिल्डिंग के नीचे पैपराजी का तांता लगा हुआ था। इसके बाद मुंबई पुलिस से रिया ने प्रोटेक्शन की मांग भी की थी। रिया के जेल से लौटने के बाद भी पैपाराजीस अकसर उनका पीछा करते नजर आते हैं। इससे परेशान परिवार रहने के लिए नई जगह तलाश रहा है।

सुशांत की मौत के 6 महीने बाद भी गुत्थी अनसुलझी
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 महीने से अधिक वक्त हो चुका लेकिन सीबीआई, ईडी और एनसीबी (NCB) अभी भी इस केस की जांच कर रही है। सीबीआई ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। हालांकि, सूत्रों की माने तो सीबीआई को इसमें हत्या के कोई भी सुराग नहीं मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माना जा रहा है कि जेल से लौटने के बाद अब चक्रवर्ती परिवार पर घर छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Me3CI

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS