Skip to main content

रजनीकांत से पार्टी गठबंधन के इंतजार में बैठे कमल हासन बोले- मैं भी निराश हूं लेकिन उनसे चुनावों में अपने लिए समर्थन मांगूंगा

रजनीकांत के साथ राजनीति में गठबंधन को तैयार बैठे कमल हासन इस इंतजार में थे कि रजनीकांत फोन करें और वे उनके साथ जुड़ जाएं। लेकिन अब वे भी रजनीकांत के पॉलिटिक्स में न आने के फैसले से उतना ही निराश हैं जितना रजनी के फैन्स। कमल ने कहा है कि मैं चाहूंगा कि वे आने वाले असेम्बली इलेक्शन में मेरा सपोर्ट करें। चेन्नई में अपना कैम्पेन खत्म करने के बाद उनसे मिलूंगा, मुझे भी निराशा है लेकिन उनकी सेहत मेरे लिए सबसे अहम है।

15 दिन पहले जताई थी गठबंधन की इच्छा
मक्कल नीधि मैयम (MNM) के चीफ कमल हासन ने रजनीकांत के पार्टी लॉन्चिंग को लेकर कहा था कि हम बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। अगर हमारी विचारधारा समान है और इससे लोगों को फायदा होगा, तो हम अपना ईगो एक तरफ रखने को तैयार हैं। हम एक-दूसरे की मदद करेंगे। गौरतलब है कि तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

मैं अपने तर्क किसी पर थोप नहीं सकता-कमल
कमल ने आगे कहा कि आध्यात्म को मानने कोई मजबूर नहीं है और मैं अपने तर्क मानने के लिए किसी को बाध्य नहीं कर सकता। कमल ने यह बात इसलिए कही क्योंकि रजनीकांत ने पार्टी लॉन्चिंग से पहले अपनी बिगड़ी सेहत को भगवान का इशारा बताया था। हालांकि कमल ने कहा है- मेरे रजनी को स्वस्थ्य रहना है भले ही वे कहीं भी रहें। मैं आपको उनके बारे में तब बताऊंगा जब मैं उनसे मिल लूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kamal Haasan on Rajinikanth decision to not enter politics I am also disappointed but will ask him to support me in elections


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34XvZJv

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS