Skip to main content

पैठणी साड़ी पहन मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची कंगना रनोट, बोलीं- अब मैं सुरक्षित महसूस रही हूं

एक्ट्रेस कंगना रनोट मंगलवार को अपनी बहन रंगोली के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंची। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर मंदिर से अपनी कुछ फोटोज शेयर कर लिखा, "अपने प्रिय शहर मुंबई के लिए खड़े होने के लिए। मुझे जितनी शत्रुता का सामना करना पड़ा है। उसने मुझे चकित कर दिया है। आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं अब सुरक्षित महसूस रही हूं, जय हिंद जय महाराष्ट्र।" गौरतलब है कि सितंबर में कंगना ने एक स्टेटमेंट में मुंबई की तुलना POK से की थी। तब उन्होंने यह भी कहा था कि वे मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

कंगना की मंदिर की फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि कंगना ने महाराष्ट्रियन पैठणी साड़ी पहनी हुई है और बालों में गजरा भी लगाया हुआ है। इस लुक में वे बिलकुल मराठी मुलगी की तरह दिखाई दे रही हैं। कंगना ने इस दौरान मास्क भी पहना हुआ था। वे सिक्योरिटी के साथ मंदिर पहुंची थीं।

कंगना एक दिन पहले ही अपने घर मनाली से मुंबई वापस लौटी हैं। वे सोमवार को रंगोली और भतीजे पृथ्वीराज के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस दौरान भी उनके साथ कई सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद थे।

104 दिन बाद मुंबई वापस लौटीं कंगना
कंगना 104 दिन बाद मुंबई वापस लौटीं हैं। इससे पहले शिवसेना से विवाद के चलते कंगना केंद्र सरकार द्वारा दी गई Y-plus सिक्योरिटी के साथ 9 सितंबर को मुंबई पहुंची थीं। पांच दिन मुंबई में रहने के बाद वे 14 सितंबर को मनाली रवाना हो गईं थीं।

कंगना की 'थलाइवी' जल्द होगी रिलीज
कंगना पिछले कई दिनों से मनाली में अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रहीं थीं। अब नया साल शुरू होने से पहले कंगना मुंबई वापस लौटीं हैं। इससे पहले कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' (जयललिता की बायोपिक) की शूटिंग में बिजी थीं। जिसकी शूटिंग अब कम्पलीट हो चुकी है, और यह फिल्म जल्द ही हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी।

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कंगना के पास नए साल में कई प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था की वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' की तैयारियां कर रही हैं। जिसकी शूटिंग वे जनवरी 2021 की शुरूआत में शुरू करेंगी। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में कंगना एक फीमेल स्पाई की भूमिका में नजर आएंगी। 'धाकड़' की तैयारियों के अलावा कंगना इन दिनों 'तेजस' की शूटिंग भी कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
kangana ranaut visits Mumbai's Siddhivinayak temple wearing Maharashtrian Paithani saree, photo went viral on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rvG9uF

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS