Skip to main content

मुंबई के स्लम धारावी में जीरो हुए कोरोना पॉजिटिव केस, अजय देवगन बोले- क्रिसमस खुशियां लेकर आया है

दो दिन पहले बीएमसी ने एशिया के सबसे बड़े स्लम से एक अच्छी खबर शेयर की थी कि 1 अप्रैल के बाद से पहली बार 24 घंटे में धारावी में कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। अभी तक यहां 3788 कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, जिसमें से 3464 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस खबर के आते ही अजय देवगन एक पोस्ट के जरिए खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि क्रिसमस खुशी का पल लेकर आया।

बात अगर अजय की करें तो वे 7 महीने पहले धारावी के लिए मदद का हाथ बढ़ा चुके हैं। उन्होंने 200 बेड के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और दो पोर्टेबल वेंटिलेटर्स का खर्च उठाया था। अजय देवगन फिल्म फाउंडेशन के जरिए क्वारैंटाइन सेंटर को यह मदद मुहैया करवाई गई थी।

ऐसा है धारावी का मौजूदा हाल
2.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली धारावी में 6.5 लाख से ज्यादा लोग 10X10 के छोटे-छोटे कमरों में रहते हैं। यहां पहला कोविड-19 पेशेंट 1 अप्रैल को मिला था। एक-एक टॉयलेट को 80-80 लोग साझा करते हैं। ऐसे में आस-पास के क्लब और स्कूलों को आइसोलेशन और क्वारैंटाइन सेंटर में तब्दील कर दिया। लॉकडाउन और टेस्टिंग भी प्रभावी रहे। जुलाई में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने धारावी मॉडल की तारीफ की थी।

'चेज द वायरस पॉलिसी' से हुआ कोरोना वायरस पर नियंत्रण
धारावी में कोरोना को लेकर बीएमसी ने 'चेज द वायरस पॉलिसी' यानी वायरस का पीछा करना तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इसके तहत 50 हजार से ज्यादा घरों में जाकर चेकिंग की गई और लगातार लोगों को आइसोलेट किया गया। इसमें बीएमसी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स के डॉक्टर्स को लगाया गया। ज्यादातर-ज्यादातर लोगों तक पहुंचने के लिए बीएमसी ने मोबाइल वैन का इस्तेमाल किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ajay Devgn Happy express his happiness About Dharavi Reporting Zero Covid Positive Cases


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nS5SLx

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS