Skip to main content

गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली थी बरात, सेट पर लेटलतीफी से परेशान होकर महमूद ने जड़ दिया था राजेश खन्ना को थप्पड़

बीते जमाने के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। राजेश का जन्म सन् 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्हें भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार भी माना जाता है।

राजेश खन्ना ने अपने करियर में 180 फिल्मों में काम किया, जिनमें 163 फीचर फिल्में और 17 शॉर्ट फिल्में थीं। अपने बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें तीन बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। वे इस पुरस्कार के लिए 14 बार नॉमिनेट भी हुए। इसके अलावा राजेश को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 18 जुलाई, 2012 को राजेश खन्ना इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं।

बेटी का जन्म भी हुआ था इसी दिन

29 दिसंबर को ही राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना का भी जन्मदिन होता है। डिंपल की डिलिवरी के वक्त डॉक्टर ने उन्हें 29 दिसंबर के आसपास का ही समय दिया था। राजेश खन्ना भी भगवान से दुआ मांगते थे कि इसी दिन उनके घर बच्चा हो और ऐसा ही हुआ। राजेश खन्ना जब जिंदा थे तो 29 दिसंबर को ट्विंकल एक साथ ही केक काटा करते थे।

खून से खत लिखती थीं लड़कियां

एक जमाने में उनका क्रेज ऐसा था कि कभी उनकी जानेवाली गाड़ी से उड़ने वाली धूल को भी चाहने वाले उठाते थे। स्टूडियो में उनकी गाड़ी का लड़कियां चुंबन लेती थीं। कुछ लड़कियां तो अपने खून से खत लिखती थीं। यह पागलपन ही था। मगर इससे उनकी पॉपुलैरिटी का पता चलता है।

डिंपल से शादी कर सबको चौंकाया

1972 में उनकी शादी हुई। यह उस वक्त की सबसे बड़ी न्यूज थी। क्योंकि सब जानते थे कि अंजू महेन्द्रू के साथ काका का इश्क चल रहा था, लेकिन ‘बॉबी’ गर्ल डिंपल से शादी करके राजेश खन्ना ने सबको झटका दिया। शादी के वक्त बरात जानबूझकर अपनी गर्लफ्रेंड के घर के सामने से ले जाने में उन्हे कुछ अजीब-सा सुख मिला। उनका रवैया कभी-कभी नासमझ था। उनके व्यक्तित्व का वो भी एक हिस्सा था।

महमूद ने जड़ दिया था तमाचा

महमूद एक फिल्म बना रहे थे, जिसका नाम था ‘जनता हलवदार’। इसके लिए उन्होंने राजेश खन्ना को कास्ट किया। एक दिन महमूद अपने फार्म हाउस पर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहां महमूद का एक बेटा राजेश से मिला और सीधे दुआ-सलाम करके निकल गया। राजेश इससे नाराज हो गए कि सिर्फ हैलो क्यों बोला? इसके बाद राजेश खन्ना सेट पर लेट आने लगे।

शूटिंग में रोज देर होने लगी तो महमूद को गुस्सा आ गया। वे फिल्म के डायरेक्टर भी थे और एक्टर भी। एक दिन उन्होंने सबके सामने राजेश खन्ना को चांटा मार दिया। उन्होंने राजेश को कहा, ‘आप सुपरस्टार होंगे अपने घर के पर, मैंने फिल्म के लिए आपको पूरा पैसा दिया है तो आपको मेरी फिल्म समय पर पूरी करनी ही पड़ेगी।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Interesting facts about rajesh khanna's life


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hrgfmV

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS