Skip to main content

सुबह-सुबह सोशल मीडिया लाइव आईं अंकिता लोखंडे, बोलीं- जिन्हें मुझसे प्रॉब्लम है, वो मुझे अनफॉलो कर दें

अंकिता लोखंडे को पिछले कुछ महीनों से लगातार ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लाइव सेशन करते हुए अपने फैंस से बातचीत की और ट्रोल्स को करारा जबाव भी दिया।

अंकिता ने कहा, "मुझे पता है कि लोग मेरे बारे में क्या कह रहे हैं। लेकिन न ही ये मुझे इफेक्ट करता है और न इससे मुझे कोई फर्क पड़ता है। अगर किसी को मुझसे कोई प्रॉब्लम है तो वो मुझे अनफॉलो कर सकता है।" साइन आउट करने से पहले एक्ट्रेस ने कहा, "प्यार और सकारात्मकता फैलाओ।"

फैंस के साथ शेयर किया मॉर्निंग रूटीन

एक्ट्रेस ने लाइव सेशन में कहा, "मैं 1 जनवरी 2020 से मेडिटेशन कर रही हूं और जल्दी ही इसका एक साल पूरा हो जाएगा। इससे पहले मैं कभी सुबह 11 बजे से पहले नहीं उठी। अब मैं सुबह 4:30 पर उठ कर मॉर्निंग वॉक करने के बाद मेडिटेशन करती हूं। मेडिटेशन से पहले मैं किसी जगह एक मिनिट से ज्यादा नहीं बैठ पाती थी। लेकिन अब मैं एक ही जगह पर घंटों तक बैठ सकती हूं।"

बॉयफ्रेंड की गोद में बैठने पर हुईं थी ट्रोल

अंकिता ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड की गोद में बैठे हुए एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया था। कई यूजर्स ने उनके इस पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ankita lokhande slams trollers in the live session of social media, said - Those who have problems with me, unfollow me.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34U3mgp

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS