Skip to main content

अस्पताल ने कहा- रजनीकांत का ब्लड प्रेशर अभी भी बढ़ा हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स में चिंता की कोई बात नहीं दिखी

हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती रजनीकांत की सेहत में पहले से सुधार है। हालांकि, उनका ब्लड प्रेशर अभी भी बढ़ा हुआ है। लेकिन पहले के मुकाबले कंट्रोल में हैं। हॉस्पिटल ने शनिवार को एक हेल्थ बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। शुक्रवार सुबह ब्लड प्रेशर बढ़ने और थकान महसूस होने के बाद रजनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हॉस्पिटल ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

हॉस्पिटल ने शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा, "कल अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत की अच्छे से रिकवर हो रहे हैं। उनकी रात बिना किसी परेशानी के बीत गई और उनका ब्लड प्रेशर अभी भी बढ़ा हुआ है। हालांकि, पहले के मुकाबले नियंत्रण में है। उनकी जांच में किसी तरह की चिंता की बात सामने नहीं आई है। आज भी उनकी कुछ जांचें हुई हैं, जिनकी रिपोर्ट शाम तक आएगी।"

बुलेटिन में आगे लिखा है, "रजनी को ब्लड प्रेशर की दवा दी जा रही है और वे अभी डॉक्टर्स की निगरानी में ही रहेंगे। ब्लड प्रेशर को देखते हुए उन्हें पूरी तरह आराम की सलाह दी गई है और विजिटर्स को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। उनकी रिपोर्ट्स और ब्लड प्रेशर की स्थिति के आधार पर शाम को उनके डिस्चार्ज का फैसला लिया जाएगा।"

रजनी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था

पिछले दिनों रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'अन्नाथे' के सेट पर 8 क्रू मेम्बर्स का कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई थी। हैदराबाद में चल रही शूटिंग पर कोरोना अटैक के कारण 70 साल के रजनीकांत का भी कोविड टेस्ट करवाया गया, जो निगेटिव आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajinikanth is progressing well,says hospital's health update


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rucwtC

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS