Skip to main content

सलमान को 19 साल की उम्र में हुआ था पहला प्यार, अशोक कुमार की नातिन शाहीन के दीदार के लिए घंटों खड़े रहते थे कॉलेज के बाहर

सलमान खान की लव लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है। उनकी लाइफ में कई लड़कियां आई और गईं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी? जसीम खान की लिखी सलमान की बायोग्राफी 'बीइंग सलमान' में उनकी उस पहली गर्लफ्रेंड और उससे जुड़े पूरे वाकये का जिक्र किया है, जिसकी कभी बात नहीं होती। वो कौन थी, कैसे दोनों मिले, कैसे अलग हुए और कौन था जिसकी वजह से ये रिश्ता बनकर भी टूट गया। जसीम की बुक के उन्हीं पन्नों से हम आपके लिए लाए हैं यह लव स्टोरी।

शाहीन जाफरी थी सलमान की पहली गर्लफ्रेंड

पेशे से मॉडल रहीं शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं। शाहीन अपने जमाने के सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन हैं। अशोक कुमार की बेटी भारती ने फिल्म अभिनेता सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से दूसरी शादी की। हामिद-भारती की दो बेटियां हुईं जेनिव (आडवाणी) और शाहीन जाफरी। यह प्रेम कहानी उस दौर की है, जब सलमान फिल्म स्टार नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे।

शाहीन के कॉलेज के बाहर खड़े रहते थे सलमान

सलमान 19 साल के थे जब, वो शाहीन जाफरी के साथ थे। उन दिनों उनकी लाल रंग की स्पोर्टस कार अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़ी देखी जाती थी, क्योंकि वहां शाहीन पढ़ाई कर रही थीं। सलमान की दीवानगी देखकर शाहीन उनसे इंप्रेस हो गईं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामने को तैयार थे। सलमान के परिवार वालों को भी शाहीन बेहद पसंद थीं लेकिन तभी संगीता बिजलानी दोनों के रिश्ते के बीच आ गईं।

दरअसल, सलमान और शाहीन मुंबई के एक हेल्थ क्लब में जाते थे जहां संगीता भी आती थीं। इसी दौरान संगीता और सलमान की दोस्ती हुई और ये दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। शाहीन की ‘कैथे पैसिफिक एयरलाइंस’ में नौकरी लग गई थी और वह सलमान से दूर चली गईं। इधर, सलमान संगीता से शादी को बेकरार थे। दोनों की शादी के कार्ड तक छप चुके थे लेकिन संगीता शादी से पीछे हट गईं और ये रिश्ता यहीं खत्म हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी सलमान और संगीता आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा खड़े नजर आते हैं।

संगीता के बाद सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ भी सलमान की जिंदगी में आईं लेकिन इन सभी से सलमान का ब्रेकअप हो आया। इन दिनों सलमान रोमानिया की मॉडल और एक्ट्रेस यूलिया वंतुर के साथ रिलेशनशिप में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
interesting facts about salman khan's love life, know who is his first girlfriend


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pt2De2

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS