Skip to main content

अक्षय कुमार- रवीना टंडन से लेकर करिश्मा- अभिषेक तक, इन सेलेब्स की सगाई होने के बाद भी टूट गई शादियां

लाइमलाइट में रहने वाले बॉलीवुड सेलेब्स अपने रिश्तों के लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने सगाई भी कर ली थी हालांकि शादी से पहले ही इनका रिश्ता टूट गया। आइए देखते हैं कौन हैं वो सेलेब्स-

अक्षय कुमार- रवीना टंडन

फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली रवीना टंडन और खिलाड़ी कुमार अक्षय ने साथ में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। दोनों प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी बेहद करीबी थी। दोनों शादी भी करने वाले थे जिससे पहले दोनों ने मंदिर में जाकर सगाई भी कर ली थी हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में रवीना ने बताया कि अक्षय ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। जहां कुछ रिपोर्ट का कहना है कि अक्षय को अपने करियर और फीमेल फैंस खोने की चिंता थी तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सगाई के बाद अक्षय की रेखा और शिल्पा से बढ़ती नजदीकियां ब्रेकअप का कारण बनीं। ब्रेकअप के बाद अक्षय ने अचानक ट्विंकल खन्ना से शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया था।

अभिषेक बच्चन- करिश्मा कपूर

लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड सेलेब करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने साल 2002 में सगाई की थी। दोनों ने अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर रिंग एक्सचेंज की थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। दोनों ने 2003 में अलग होने का फैसला किया। कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि करिश्मा की मां बबीता दोनों के अलग होने का कारण थीं वहीं कुछ का मानना है कि करिश्मा बच्चन फैमिली से खुश नहीं थीं। बच्चन फैमिली नहीं चाहती थी कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम करें। सगाई के बाद जया बच्चन ने खुद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान करिश्मा को बहू कहकर बुलाया था।

विवेक ओबेरॉय- गुरप्रीत गिल

शो बिज में कदम रखने से पहले विवेक ओबेरॉय ने मॉडल गुरप्रीत गिल से सगाई की थी। सगाई के कुछ समय बाद ही विवेक फिल्मों में आ गए और बिजी रहने लगे। इस बात से नाराज होकर गुरप्रीत ने सगाई तोड़ दी। एक इंटरव्यू के दौरान गुरप्रीत ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि बात यहां तक पहुंचेगी। हम अलग हो गए क्योंकि मैं अपनी मोरल वेल्यू से समझौता करने के लिए तैयार नहीं थी। सच्चाई तो ये है कि मैंने उसे बदलने को कहा था।

करण सिंह ग्रोवर- बरखा बिष्ट

अपनी शादी और एक्स गर्लफ्रेंड के चलते सुर्खियों में रहे करण सिंह ग्रोवर ने सबसे पहले साल 2004 में एक्ट्रेस बरखा बिष्ट से सगाई की थी हालांकि कुछ ही दिनों में दोनों की सगाई टूट गई। बरखा से अलग होने के बाद करण ने श्रद्धा निगम से साल 2008 में शादी की थी जो महज एक साल ही चली। बाद में एक्टर और जैनिफर विंगेट से उनकी शादी 2 साल तक चली थी।

सलमान खान- संगीता बिजलानी

सलमान खान फॉर्मर मिस इंडिया और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी करने वाले थे। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं और कार्ड भी बांटे जा चुके थे। लेकिन आखिरी समय में दोनों के बीच दरार आ गई और शादी टूट गई। रिपोर्ट्स की मानें तो सगाई के बाद सलमान और एक्ट्रेस सोमी अली के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं जिसके चलते संगीता ने रिश्ता खत्म कर दिया।

साजिद खान- गौहर खान

हाल ही में जैद दरबार से निकाह कर चुकीं एक्ट्रेस गौहर खान ने साल 2003 में डायरेक्टर साजिद खान से सगाई की थी। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। उस समय दोनों ही ज्यादा फेमस नहीं थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Akshay Kumar - Raveena Tandon to Karishma - Abhishek, weddings broke even after these celebs got engaged.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nURJ04

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS