Skip to main content

फिल्ममेकर पर भड़कीं पायल घोष ने कहा- इस तरह के दरिंदों से समाज को बचाने की जरूरत है

अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली पायल घोष ने अब फिल्ममेकर हंसल मेहता पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "हंसल मेहता ने एक महिला के बारे में बात की और उसका मजाक उड़ाया। उनके काम को किनारे रख दिया जाए तो इस तरह के दरिंदों से समाज को बचाने की जरूरत है। वे मामले के बारे में कुछ भी नहीं जानते और एक ऐसी महिला के बारे में बात कर रहे हैं, जो अधिकारों के लिए बाहुबलियों के खिलाफ खड़ी है।"

मुंबई पुलिस पर भी साधा निशाना

हंसल के बहाने पायल घोष ने मुंबई पुलिस को भी घेरा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, "मुंबई पुलिस इसके लिए आप जवाबदेह हैं। आपके शहर की लड़की को सच बोलने के लिए हर वक्त इन दरिंदों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है।"

##

हंसल की इस पोस्ट पर भड़कीं पायल

दरअसल, मंगलवार को अंग्रेजी न्यूजपेपर मिड डे ने अपने दूसरे सालाना शोबिज आइकॉन अवॉर्ड की घोषणा की थी, जिनमें पायल घोष का नाम भी शामिल है। उन्होंने पायल को टेरेफिक एक्ट्रेस बताया और कहा है कि वे प्रिडेटर कल्चर के खिलाफ खड़ी होकर कई महिलाओं के लिए मिसाल बनी हैं। हंसल मेहता ने अखबार की कटिंग साझा करते हुए इसे अपनी तरह की मूर्खता बताया था, जिस पर पायल ने नाराजगी जाहिर की।

##

मुंबई पुलिस से अनुराग को लेकर नाराजगी

पायल ने मुंबई पुलिस को इसलिए निशाने पर लिया, क्योंकि उनके मुताबिक अनुराग कश्यप केस में उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। एक सप्ताह पहले भी एक्ट्रेस ने मामले में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, "चार महीने हो गए और मेरे द्वारा सबूत उपलब्ध कराने के बावजूद अनुराग कश्यप के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्या प्रोसेस के आगे बढ़ने के लिए मुझे मरना होगा।"

##

पायल ने मुंबई पुलिस पर ठीक से काम न करने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने लिखा है, "इतना समय हो गया और मुंबई पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया। एक अनुरोध। यह महिलाओं का मामला है और हमें जागरूक होना चाहिए कि हम क्या उदाहरण पेश कर रहे हैं।"

##

22 सितंबर को दर्ज कराया था रेप का मामला

पायल ने 22 सितंबर को मुंबई के वर्सोवा थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। एक्ट्रेस का आरोप है कि कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यारी रोड की एक लोकेशन पर उनका रेप किया था। अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस पूछताछ में अनुराग आरोपों को गलत बता चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Payal Ghosh angry at Hansal Mehta, Says- these are the kind of predators one needs to protect the society from


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34SmuLy

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS