Skip to main content

आमिर खान ने वाइफ किरण राव के साथ मनाई शादी की 15वी सालगिरह, केक काट कर गाया गाना 'तुम बिन जाऊं कहां'

आमिर खान ने वाइफ किरण राव के साथ गिर नेशनल पार्क में केक काट कर शादी की 15वी सालगिरह सेलिब्रेट की। इस मौके पर उनके दोनों बच्चे आजाद, ईरा के साथ भतीजे इमरान खान उनकी बेटी इमारा के साथ दिखाई दिए। पार्टी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

## ##

वाइफ किरण के लिए आमिर ने गाए गाने

वीडियो में आमिर एक म्यूजिकल बैंड के साथ गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आमिर ने फिल्म 'प्यार के मौसम' का तुम बिन जाऊं कहां और 'अनोखी रात' का ओरे ताल मिले नदी के जल में गाना गया। वहां मौजूद लोग भी आमिर की सिंगिंग को एंजॉय करते दिखाई दिए।

ऐसे हुई थी किरण से मुलाकात

आमिर ने इंटरव्यू में बताया था कि, ''किरण से मेरी मुलाकात फिल्म लगान के दौरान हुई थी। उस वक्त किरण मेरे लिए बस मेरी टीम की एक सदस्य थीं। वो तब असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। रीना से तलाक के बाद जब मैं किरण से मिला, तब भी हमारी कोई खास बात नहीं हुई थी। वो मेरी दोस्त भी नहीं थी। फिर एक दिन किरण का फोन आया और उससे 30 मिनट बात की। किरण से हुई बातचीत के बाद जाने क्यों मैं खुशी के मारे उछल गया था। मैं अपने अंदर आई खुशी को महसूस कर रहा था। उस फोन कॉल के बाद मैंने किरण को डेट करना शुरू किया था। 1-2 साल तक हमने एक-दूसरे को डेट किया और हम साथ भी रहे। फिर मुझे अहसास हुआ कि मैं उसके बिना अपनी लाइफ सोच नहीं सकता हूं। उसमें सबसे अच्छी बात ये है कि वो एक स्ट्रॉन्ग महिला है। फिर मैंने अपने रिश्ते को नाम दिया और शादी कर ली।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aamir Khan celebrates 15th birthday with wife Kiran Rao, cuts cake and sings song 'Tum Bin Jaoon Kaun'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37WPLqy

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS