Skip to main content

78 साल के अमिताभ ने आराध्या के साथ रिकॉर्ड किया म्यूजिक वीडियो, ऐश्वर्या-अभिषेक भी दिखे साथ

78 साल के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपनी 9 साल की पोती आराध्या के साथ स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बिग बी ने कैप्शन में लिखा है, "कल सुबह..और जश्न की शुरुआत। लेकिन किसलिए? यह सिर्फ एक अन्य दिन है, एक अन्य साल है...बड़ी बात है! बेहतर है परिवार के साथ म्यूजिक बनाना।"

फोटो में अमिताभ और आराध्या सिंगिंग काउच पर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, ऐश्वर्या आराध्या से बात कर रही हैं और उन्हें प्रोसेस के बारे में जानकारी दे रही हैं। अभिषेक आराध्या और ऐश्वर्या के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं।

बिग बी ने सेल्फी भी शेयर की

अमिताभ ने आराध्या के साथ वाली एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जब पोती और दादा स्टूडियो में माइक के सामने आएं और म्यूजिक बनाएं।" फोटो में दोनों को कैमरे के सामने देखकर मुस्कराते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

##

कोरोना ट्यून पर माफी मांग चर्चा में रहे थे बिग बी

हाल ही में बिग बी तब खूब चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने एक फैन से कोरोना कॉलर ट्यून पर माफी मांगी थी। दरअसल, फैन ने उनसे कोरोना ट्यून बंद कराने की अपील की थी। जवाब में बिग बी ने लिखा था, "मैं देश, प्रांत और समाज के लिए जो भी करता हूं, वो निशुल्क करता हूं। आपको कष्ट हो रहा हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं, लेकिन ये विषय मेरे हाथों में नहीं है।" (पढ़ें पूरी खबर)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan Recorded Music With Granddaughter Aaradhya


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n2vR1A

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS