Skip to main content

राजू श्रीवास्तव और उनके दो सहयोगियों को मिली जान से मारने की धमकी, कॉमेडियन ने गृहमंत्री से की सुरक्षा की अपील

कॉमेडियन और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के प्रमुख राजू श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी मिली है। न सिर्फ राजू बल्कि उनके सलाहकार अजित सक्सेना और पीआरओ गर्वित नारंग को भी धमकी भरे फोन कॉल्स आए हैं। इसके बाद राजू ने गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है।

कमलेश तिवारी जैसा हाल करने की धमकी
बकौल राजू ये पहला मौका नहीं है जब उन्हें इस तरह की धमकी मिली है। करीब 7 साल पहले भी राजू को कराची और दुबई से धमकी भरे कॉल्स आते रहे हैं। उस वक्त भी उन्होंने इन फोन कॉल्स को लेकर महाराष्ट्र पुलिस में FIR की थी। इस बार मिली धमकी के बारे में राजू ने बतायाकि उनसे फोन पर कहा जा रहा है कि उनके बच्‍चों को मार दिया जाएगा और उनका हाल लखनऊ के कमलेश तिवारी जैसा होगा

इसलिए मिल रहीं धमकियां
राजू ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे यूपी के माफिया और अवैध निर्माण करने वालों और भारत के पाकिस्तान के खिलाफ कड़े रुख के बारे में बात कर रहे हैं। यही कारण है कि उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और बच्चों को भी धमकी दी गई है। बात अगर राजू के काम की करें तो उन्होंने अपना कॅरियर कॉमेडी शो से किया था। वे कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। साथ ही रियलटी शो बिग बॉस में सीजन 3 में भी पार्टिसिपेंट रह चुके हैं।

राजू का विजन रामोजी से बेस्ट हो यूपी फिल्म सिटी
पिछले महीने उन्हें यूपी में बन रही फिल्म सिटी से जुड़े उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का प्रमुख नियुक्त किया गया है। तब राजू ने कहा था कि हर राज्‍य को हक है कि वह अपने यहां रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा दे। उसी इरादे से ही यूपी में फिल्म सिटी का निर्माण हो रहा है। हमारा मकसद हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी से भी बेहतर जगह तैयार करना है ताकि फिल्‍मकारों को एक ही जगह सारी सुविधाएं मिल जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raju Srivastava and two of his associates received death threats


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mZmL5I

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS