Skip to main content

'स्कैम 1992' की एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने कहा- शो की सक्सेस के बाद मिल रहे कई ऑफर्स

वेब सीरीज 'स्कैम 1992' की एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी को शो की सक्सेस के बाद अब कई बड़े ऑफर मिल रहे हैं। बहरहाल, उनका कहना है कि वे काम को लेकर जल्द बाजी नहीं करना चाहती। वे उसी कहानी का चुनाव करेंगी, जिससे रिलेट कर पाएंगी।

सफलता के बाद नहीं बदली सोच

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, "मैं जिसके साथ काम करना चाहती हूं, उसे लेकर सचेत रहती हूं। ऐसा नहीं है कि मेरा शो सक्सेस हो गया और मैं सफलता की ऊंचाइयों पर हूं। तो मेरी सोच बदल जाए।"

वेब ने नए लोगों को दिए अवसर

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "वेब ने नए लोगों को कई अवसर दिए हैं। अगर वेब नहीं होता तो कई एक्टर, डायरेक्टर, एडिटर, डीओपी और टेक्नीशियन को ये अवसर नहीं मिल पाते। फिल्में एक एक्सक्लूसिव क्लब हुआ करती थीं, जो टीवी के साथ थोड़ा खुल गईं और अब वेब के साथ, कैमरे के आगे और पीछे दोनों जगहों में बड़ी हो चुकी हैं।"

वेब स्पेस में बड़े नामों के जुड़ने से क्या बीच के लोगों की जगहों में बदलाव आएंगे?

इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा. "मैं सच में चाहूंगी कि ऐसा ना हो। टैलेंट के लिए ओटीटी अच्छा प्लेटफॉर्म है। मेरा कहने का मतलब ये नहीं कि बड़े स्टार्स टैलेंटेड नहीं होते। मैं बस उम्मीद करती हूं कि आगे चलकर इसी तरह सभी को बराबर अवसर मिलते रहें।"

रैंक आउटसाइडर के लिए इतनी आसानी से बाधा नहीं बनती

श्रेया का कहना है, "जो लोग आपको कुछ भी सलाह देते हैं और चाहते हैं कि आप पोलाइट रहें, तो यह कठिन है। क्योंकि इस इंडस्ट्री में वंशवाद और टैलेंट को मौका देने के बीच एक छोटी से लकीर का अंतर है। तो हां, ये कठिन है लेकिन आप इससे बाहर निकलने के रास्ते खोज सकते हो। आप कई बार ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपको फिजूल सलाह देंगे, आपका मजाक उड़ाएंगे लेकिन आपको हर बार इससे आगे बड़ना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Scam 1992' actress Shreya Dhanvantari said - many offers after the success of the show


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hkr1vq

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS