Skip to main content

अतरंगी रे की शूटिंग खत्म करने के बाद आनंद एल राय की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, गौतम गुलाटी लंदन में हुए कोरोना संक्रमित

जब से इंडस्ट्री में शूटिंग और दूसरे काम दोबारा शुरू हुए हैं तब से बॉलीवुड सेलेब्स में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। गुरुवार को डायरेक्टर आनंद एल राय और एक्टर गौतम गुलाटी ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर शेयर की है। आनंद मुंबई में ही हैं, जबकि गौतम इन दिनों लंदन में हैं।

15 दिन से लंदन में हैं गौतम
गौतम 15 दिन से लंदन में ही हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनका हाथ दिखाई दे रहा है। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा है- घटिया कोविड-19। बात गौतम की करें तो वे पिछले दिनों दिव्या खोसला कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो बेशरम बेवफा में नजर आए थे। गौतम अपने फैन्स को एक सरप्राइज देना चाहते थे, लेकिन उसके पहले ही उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया। वे इन दिनों रेस्ट कर रहे हैं।

##

अतरंगी रे की शूटिंग पूरी की है आनंद ने
आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- मुझे आज कोरोना संक्रमण हुआ है। उन सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि मुझे कोई भी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। मैं ठीक हूं। अथॉरिटीज के निर्देशानुसार मैंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। जो लोग भी हाल ही में मेरे संपर्क में आए हों, उनको सलाह है कि वे क्वारैंटाइन हो जाएं और गवर्नमेंट के प्रोटोकॉल फॉलो करें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।

कई सेलेब्स को हो चुका है कोरोना संक्रमण
अमिताभ बच्चन, कनिका कपूर, मोरानी परिवार, नीतू कपूर, अर्जुन-मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, कृति सैनन, रकुलप्रीत सिंह, तमन्ना भाटिया, तनाज करीम जैसे दर्जनों सेलेब्स कोराेना का शिकार हो चुके हैं। वे रिकवर भी कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aanand L Rai and Gautam Gulati Tested Corona Positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hy1aQU

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS