Skip to main content

मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारी के लिए रामबाण हैऔषधिय पौधा 'जौ', इसके सेवन से होगें कई रोग दूर

नई दिल्ली। आज के समय में घर का हर क सदस्य किसी ना सी बीमारी से ग्रस्त है। जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है कि दिनचर्या में हो रहा लगातार बदलाव। लोगों के रहन-सहन से लेकर खान पान में भी काफी अंतर देखने को मिल रहा है। और यही परिवर्तन लोगों की बड़ी बीमारी का कारण बनते जा रहा है। हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घटती जा रही है। लेकिन क्या आप जानते है कि हमारे घर में कई चीजें ऐसी रखी होती है जिनके गुणों के बारे में आप ना जानने के कारण इसका उपयोग करना जरूरी नही समझते है। लेकिन ये औषधियां हमारे शरीर के लिए एक बड़ी संजीवनी बूटी की तरह काम करती है। उन्ही में से एक है जौ (Barley) इस प्राकृतिक औषधि का इस्तेमाल कई बड़ी बीमारियों का भी इलाज किया जा सकता है। जौ कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है, जिनमें फॉस्फोरस, कैल्शियम, लैक्टिक एसिड अहम हैं। यह पेट के लिए काफी लाभदायक है।

जौ का सेवन शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। इसका उपयोग करके प की तरह की खतरनाक बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

1. जौ के सत्तू में शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।

2. जौ का आटा डायबिटीज के लोगों के लिए वरदान है। इसका सेवन करने से मधुमेह की बीमारी से राहत मिलती है।

3. जौ को पानी में उबालकर पीने से पथरी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

4. जौ हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।

5. जौ के लगातार सेवन से कैंसर का खतरा कम होता है।

6. जौ का रस पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

7. शरीर में खून की कमी होने पर भी जौ का सेवन करना चाहिए।

8. जौ का सेवन बालों को झड़ने से बचाता है।

डाइट में जरूरी है जौ

जौ एक औषधीय पौधा है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। अगर आपरे शरीर में खून की कमी हो रही है तो जौ का सेवन करना शुरू कर दें। जौ से बनी रोटियों भले ही स्वाद में अच्छी ना लगे लेकिन इस औषधिय गुण आपके शरीर की कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मदद करते है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32FhyZj

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS