Skip to main content

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 6.15 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिन्स

वाशिंगटन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 6.15 करोड़ के पार पहुंच चुकी है जबकि अब तक 14.4 लाख लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।
शनिवार को अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान में कोरोना के वैश्विक मामलों की कुल संख्या 61,585,651 है और 1,441,875 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है, जहां 13,086,367 मामले हैं और 264,842 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, 9,309,787 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है जबकि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 135,715 हो चुकी है।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,238,350), फ्रांस (2,248,209), रूस (2,196,691), स्पेन (1,628,208), ब्रिटेन (1,593,248), इटली (1,538,217), अर्जेटीना (1,407,277), कोलंबिया (1,290,510), मेक्सिको (1,078,594) और जर्मनी (1,027,327) हैं।

वर्तमान में 171,974 मौतों के साथ मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (104,242), ब्रिटेन (57,648), इटली (53,677), फ्रांस (51,999), ईरान (47,095), स्पेन (44,668), अर्जेंटीना (38,216), रूस (38,175),कोलंबिया (36,214), पेरू (35,785) हैं।

वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases worldwide exceed 6.15 million: Johns Hopkins
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3qaVCzk

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS