Skip to main content

मप्र में आठवीं तक के स्कूल नए साल में खुलने के आसार

भोपाल, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते पहली से आठवीं तक के स्कूल नए साल में ही खुल पाएंगे। राज्य सरकार ने इन स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है ।

राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने अब 31 दिसंबर तक पहली से आठवीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। शनिवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पूर्व में आठवीं तक के स्कूल 30 नवंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया था, अब विद्यालय 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। बच्चों की डिजिटल मोड में ही पढ़ाई जारी रखने के लिए लर्निग कक्षाएं जारी रखी जाएंगी।

इसी आदेश में आगे कहा गया है कि नवमीं से 12वीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के शंका-समाधान के लिए स्कूल नियमित रुप से पूर्व निर्धारित समय तक खुलेंगें। विद्यार्थियों के शंका समाधान के लिए नियमित संख्या में ही बुलाया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को तय दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पालकों की सहमति आवश्यक होगी।

एसएनपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Schools in MP up to eighth are expected to open in new year
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JsYaIA

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS