Skip to main content

रूस भारत में करेगा स्पुतनिक-5 वैक्सीन का उपादन

मॉस्को, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की जेनेरिक दवा कंपनियों में से एक हेटेरो और रूसी डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने भारत में प्रति साल के हिसाब से स्पुतनिक-5 कोविड वैक्सीन की दस करोड़ से अधिक खुराक के उत्पादन को अपनी सहमति दे दी है।

इनका इरादा अगले साल की शुरूआत से स्पुतनिक-5 का उत्पादन करने का है।

हेटेरो लैब में इंटरनेशनल मार्केटिंग के निदेशक मुरली कृष्णा रेड्डी के अपने एक बयान में कहा, हम कोविड-19 के उपचार के लिए सबसे अधिक प्रत्याशित स्पुतनिक-5 के उत्पादन के लिए आरडीआईएफ के साथ भागीदारी कर खुश हैं। यह सहयोग कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारी प्रतिबद्धताओं की ओर एक और कदम है और साथ ही मेक इन इंडिया के उद्देश्य को भी साकार करना है, जिसकी कल्पना हमारे प्रधानमंत्री द्वारा की गई है।

आरडीआईएफ के मुताबिक, वैक्सीन के अंतरिम नैदानिक परीक्षण के परिणाम में देखा गया कि इसकी पहली खुराक के बाद 42वें दिन पर ये 95 फीसदी तक असरदार है।

वर्तमान में वैक्सीन के तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण को मंजूरी दे दी गई है, जिस पर बेलारूस, संयुक्त अरब अमीरात, वेनेजुएला और बाकी देशों में काम जारी है, जबकि भारत में दूसरे-तीसरे चरणों पर काम चल रहा है।

स्पुतनिक-5 के 120 करोड़ से अधिक खुराकों के लिए अब तक 50 से अधिक देशों से अनुरोध आ चुके हैं।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Russia will produce Sputnik-5 vaccine in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33lxPmu

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS