Skip to main content

कोरोना के चलते अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 31 दिसंबर तक रहेंगी निलंबित

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 31 दिसंबर तक भारत में न तो कोई कॉमर्शियल अंतर्राष्ट्रीय उड़ान आ पाएगी और न ही यहां से उड़ान भर पाएगी।

गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ये प्रतिबंध डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) द्वारा अनुमोदित कार्गो संचालन और सेवाओं पर लागू नहीं होंगे।

बयान में यह भी कहा गया कि सीमित मार्गो पर चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को सक्षम अधिकारियों द्वारा मामले के आधार पर संचालन की अनुमति दी जा सकती है।

फिलहाल भारत में कुछ देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते के आधार पर एयर बबल व्यवस्था के तहत विशेष अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाओं का परिचालन हो रहा है। इस व्यवस्था के अंतर्गत दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को उनकी एयरलाइंस द्वारा संचालित करने की अनुमति दी गई है।

कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के चलते 25 मार्च को यात्री हवाई सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू उड़ान सेवा दोबारा शुरू की गई थी।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
International flights will be suspended until 31 December due to Corona
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JiZQUD

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS