Skip to main content

करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन पर भड़के मधुर भंडारकर, बोले- 5 नोटिस मिलने के बाद भी कोई जवाब नहीं

टाइटल मिसयूज विवाद में फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने एक बार फिर धर्मा प्रोडक्शन को फटकार लगाई है। उनका कहना है कि 19 नवंबर से अब तक इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) की ओर से 2, इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) की ओर से 1 और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (FWICE) की ओर से 2 नोटिस भेजे जा चुके हैं। लेकिन धर्मा ने अभी तक किसी भी एसोसिएशन को जवाब नहीं दिया है।

मधुर भंडारकर ने अपने ट्वीट में लिखा है, "हमारी फिल्म के टाइटल 'बॉलीवुड वाइव्स' के दुरुपयोग को लेकर 19 नवंबर से अब तक धर्मा प्रोडक्शन को भेजे गए नोटिस। IMPPA से 2, IFTDA से 1 और FWICE से 2। सभी फिल्म इंडस्ट्री की ऑफिशियल बॉडीज हैं। इनमें से किसी भी एसोसिएशन को धर्मा की ओर से कोई आधिकारिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है।"

फिल्म गिल्ड ऑफ इंडिया ने नहीं दिया टाइटल

इससे पहले 23 नवंबर को मधुर भंडारकर ने ट्विटर पर बताया था कि फिल्म गिल्ड ऑफ इंडिया ने धर्मा प्रोडक्शन को 'बॉलीवुड वाइव्स' टाइटल देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "इससे पता चलता है कि धर्मा प्रोडक्शन ने हमारे टाइटल 'बॉलीवुड वाइव्स' का दुरुपयोग किया है।"

करन के शो का ट्रेलर आने के बाद विवाद बढ़ा

कुछ दिनों पहले करन जौहर ने अपने वेब रियलिटी शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का ट्रेलर रिलीज किया था। इसके बाद मधुर भंडारकर ने उन पर उनकी फिल्म 'बॉलीवुड वाइव्स' का टाइटल हड़पकर इस रियलिटी शो में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

##

मधुर ने अपने ट्वीट में लिखा था, "प्रिय करन जौहर! आपने और अपूर्व मेहता ने मुझसे 'बॉलीवुड वाइव्स' के टाइटल की मांग की थी, जिससे मैंने इनकार कर दिया था। क्योंकि मेरे प्रोजेक्ट पर काम जारी है। यह नैतिक और सैद्धांतिक रूप से गलत है कि आपने इसे 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' करके इस्तेमाल कर लिया। प्लीज मेरे प्रोजेक्ट को बर्बाद न करें। मेरी आपसे विनम्र अपील है कि आप टाइटल बदल लीजिए।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Madhur Bhandarkar Slams Karan Johar Once Again In Title Misuse Controversy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m9UkCz

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS