Skip to main content

10 साल ही टिक सकी अर्जुन रामपाल की पहली शादी, 14 साल छोटी मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव इन में रहते ही बन गए पिता

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल 26 नवंबर को अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं।अर्जुन के लिए यह दौर मुश्किलों भरा साबित हो रहा है क्योंकि उनपर ड्रग पैडलिंग के आरोप लगे हैं। NCB(नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने पिछले दिनों उनके घर पर छापा भी मारा था।

इसके अलावा अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को भी पूछताछ के लिए NCB ऑफिस बुलाया गया था। NCB ने पिछले महीने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को गिरफ्तार किया था। अगिसिलाओस के पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थी। आइए जानते हैं अर्जुन की लाइफ से जुड़ी कुछ फैक्ट्स…

  • अर्जुन का जन्म 26 नवंबर, 1972 को जबलपुर में हुआ था। वह मिलिट्री बैकग्राउंड की फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह ने इंडियन आर्मी के लिए पहली आर्टिलरी गन बनाई थी।
  • माता-पिता का तब ही तलाक हो गया था जब अर्जुन बहुत छोटे थे। ऐसे में तलाक के बाद मां को अर्जुन की कस्टडी मिली जो कि एक टीचर थीं।
  • अर्जुन ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।

मॉडलिंग में कमाया नाम

  • बॉलीवुड में जगह बनाने से पहले अर्जुन सक्सेसफुल मॉडल थे। पॉपुलर फैशन डिज़ाइनर रोहित बल ने अर्जुन को एक पार्टी में देखा और उनके लुक्स देखकर काफी इम्प्रेस हो गए। उन्होंने अर्जुन के मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने में मदद की।
  • 1994 में अर्जुन को मॉडलिंग में सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला था।
  • 2001 में अर्जुन ने फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए अर्जुन को कई डेब्यू अवॉर्ड्स मिले। 2008 में आई 'रॉक ऑन' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
  • 'मोहब्बतें' में काम कर चुकीं किम शर्मा अर्जुन की कजिन हैं।
  • 2004 में आई 'लक्ष्य' के लिए अर्जुन रामपाल पहली पसंद थे लेकिन डेट्स ना होने के चलते वह यह फिल्म नहीं कर पाए और फिर ऋतिक रोशन इस फिल्म में कास्ट किए गए।

टॉप मॉडल से की शादी

  • अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की। दोनों की दो बेटियां है: महिका और मायरा। महिका का जन्म 2002 में जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था। अर्जुन-मेहर की शादी 10 साल ही चली, 2018 में दोनों का तलाक हो गया।
  • तलाक के बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव इन रिलेशन में हैं। गैब्रिएला अर्जुन से 14 साल छोटी हैं। 18 जुलाई, 2019 को दोनों एक बेटे एरिक के माता-पिता बने हैं।

नहीं दिखा सके खास कमाल

  • अर्जुन अंतिम बार जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आए थे जो कि 2018 को रिलीज हुई थी। उनकी अगली फिल्म 'नेल पॉलिश' होगी जो कि 2021 में रिलीज होगी।
  • अर्जुन के करियर पर नजर डाली जाए तो मॉडलिंग में तो उन्होंने बहुत शोहरत हासिल की लेकिन 19 साल बॉलीवुड में गुजारने के बाद भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
  • 'मोक्ष', 'दीवानापन', 'दिल का रिश्ता', 'असंभव', 'एक अजनबी' जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं। 'रा.वन', 'हीरोइन', 'डी-डे', 'रॉय', 'डैडी' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Rampal turns 48: Know his life's interesting facts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33gugOs

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS