Skip to main content

रूस की है योजना अपने खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की

मॉस्को, 27 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के रॉकेट और स्पेस कॉपोर्रेशन एनर्जिया ने घोषणा की है कि उनके द्वारा अपने यहां एक मल्टी-फंक्शनल स्पेस स्टेशन बनाने का काम जारी है।

एनर्जिया के पहले डिप्टी जनरल डिजाइनर व्लादिमीर सोलोविओव द्वारा गुरुवार को दिए बयान के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, रूस के अपने ऑर्बिटल स्टेशन में तीन से सात मॉड्यूल मानव रहित या दो से चार लोगों के चालक दल के साथ होंगे।

रूसी विज्ञान अकादमी के एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सोलोविओव ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की लंबी उम्र पर चिंता व्यक्त की क्योंकि इसके कुछ घटक क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें रिप्लेस नहीं किया जा सकता।

आईएसएस के रूसी सेगमेंट के फ्लाइट डायरेक्टर सोलोविओव ने कहा कि स्टेशन शायद अपने संचालन को साल 2025 तक बंद कर सकता है और इसे मेंटेन किए रखने की लागत 132-198 अरब डॉलर तब बैठ सकती है।

रूसी संघीय अंतरिक्ष अभिकरण या रशियन फेडरल स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने गुरुवार को कहा कि वह अगले साल की शुरूआत तक नासा संग आईएसएस के संचालन की समयसीमा पर योजना बना रहे हैं।

रॉसकॉसमॉस ने अपने एक बयान में कहा कि आईएएस का जीवनकाल मॉड्यूल्स की तकनीकि स्थिति और कुछ राजनीतिक पहलुओं पर बहुत ज्यादा निर्भर है, जिन पर बात किए जाने की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल कॉपोर्रेशन को एक नए राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के निर्माण पर एनर्जिया से प्रस्तावों का इंतजार है, जिस पर पहले रॉसकॉसमॉस साइंटिफिक एंड टेक्नीकल काउंसिल में विचार किया जाएगा, इसके बाद इसे सरकार को सौंपा जाएगा।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Russia plans to build its own space station
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37c3ckD

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS