Skip to main content

तुर्की में कोविड-19 के सर्वाधिक दैनिक मामले दर्ज

अंकारा, 29 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की में कोविड-19 के एक दिन में 30,103 नए मामले सामने आए हैं। महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार एक दिन में इतने ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार तक कुल मामलों की संख्या 5,78,347 हो गई है। वहीं 182 नई मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 13,373 हो गई है। कुल 3,96,227 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोविड-19 रोगियों में निमोनिया की दर 3.4 प्रतिशत है और गंभीर रूप से बीमार रोगियों की संख्या 4,903 है। कोरोनावायरस के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को रोकने के लिए तुर्की ने कई प्रतिबंधों को फिर से लागू किया है, जिसमें सप्ताहांत में रात 8 बजे से सुबह 10 बजे तक आंशिक कर्फ्यू शामिल है।

वहीं स्कूल साल के अंत तक बंद रहेंगे और ऑनलाइन शिक्षा के जरिए ही चलेंगे।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Turkey recorded the highest daily number of Kovid-19 cases
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3mhNlYk

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS