Skip to main content

देश में कोविड-19 मामलों की संख्या 94 लाख के करीब पहुंची

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए कोविड-19 के 41,810 नए मामलों और 496 मौतों के बाद देश में अब मामलों की संख्या रविवार को 94 लाख के करीब पहुंच गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कुल मामलों की संख्या 93,92,920 और मरने वालों की संख्या 1,36,696 हो गई है। अभी देश में, 4,53,956 सक्रिय मामले हैं और कुल 88,02,267 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में रिकवरी दर 93.71 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

देश में महाराष्ट्र अभी भी 18,14,515 मामलों और 46,986 मौतों के साथ सबसे खराब स्थिति वाला राज्य बना हुआ है। यहां अभी 90,965 सक्रिय मामले हैं।

हर दिन सामने आ रहे मामलों में 70 फीसदी मामले देश के केवल 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से सामने आ रहे हैं।

वहीं जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 6.2 करोड़ और मृत्यु संख्या 14.5 लाख से अधिक हो चुकी है। दुनिया में सबसे ज्यादा 1,32,33,884 मामले और 2,66,009 मौतें अमेरिका में दर्ज हुईं हैं, इसके बाद मामलों की संख्या में भारत दूसरे स्थान पर है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 cases in the country reached close to 94 lakhs
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36fL4Hm

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS