Skip to main content

आमिर खान के बेटे आजाद से लेकर शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा तक, सरोगेसी से हुआ है इन स्टारकिड्स का जन्म

आमिर खान के बेटे आजाद राव खान 9 साल के हो गए हैं। 25 नवंबर को उनका जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। यूं तो स्टारकिड्स अक्सर चर्चा में रहते हैं लेकिन आजाद जन्म के समय चर्चा में आए थे।

दरअसल, आजाद का जन्म सरोगेसी से हुआ था। उनके माता-पिता आमिर खान और किरण राव ने सरोगेसी की मदद से उनका जन्म 2011 में करवाया। किरण को कंसीव करने में दिक्कत होने की वजह से सरोगेसी का फैसला लिया गया था।

आमिर खान ने दो शादियां कीं। पहली शादी रीना दत्ता (1986) से हुई जिसके बाद बेटे जुनैद(1993) और बेटी इरा (1997) का जन्म हुआ। रीना से 2002 में तलाक लेने के बाद आमिर ने किरण राव से 2005 में शादी की थी।

अबराम खान

शाहरुख ने 1991 में गौरी छिब्बर से शादी की थी। इसके बाद दोनों 1997 में बेटे आर्यन के माता-पिता बने। वहीं, 2000 में गौरी ने बेटी सुहाना को जन्म दिया। सुहाना के जन्म के बाद शाहरुख-गौरी के घर 2013 में तीसरे बच्चे अबराम का जन्म हुआ। तब शाहरुख 48 साल के हो चुके थे।

इसे लेकर शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि काम में बिजी होने के चलते वह आर्यन-सुहाना के साथ उनका बचपन देख ही नहीं पाए इसलिए उन्होंने तीसरे बच्चे की प्लानिंग की। गौरी को एज ज्यादा होने की वजह से कंसीव करने में परेशानी हो रही थी इसलिए अबराम के जन्म के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना गया। अबराम अब 7 साल के हो चुके हैं।

समीषा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की 9 महीने की बेटी समीषा भी सरोगेसी से जन्मी हैं। 45 साल की हो चुकीं शिल्पा ने कई मिसकैरिज के बाद ये फैसला लिया था कि वह दूसरे बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी का सहारा लेंगी। समीषा का जन्म इसी साल फरवरी में हुआ था। इससे पहले शिल्पा एक बेटे की मां हैं जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है।

रवि कपूर

टेलीविजन क्वीन के नाम से मशहूर और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर के बेटे रवि का जन्म भी सेरोगेसी के जरिए हुआ था। ख़बरों के मुताबिक, 45 साल की एकता के बच्चे का जन्म 27 जनवरी 2018 को हुआ था। रवि अब दो साल के हो चुके हैं और एकता उनकी सिंगल पेरेंट हैं क्योंकि उन्होंने शादी नहीं की है।

लक्ष्य कपूर

तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य का जन्म भी सरोगेसी से हुआ था। लक्ष्य अब तीन साल के हो चुके हैं। 41 साल के तुषार ने भी बिन शादी किए सिंगल पेरेंट बनने का फैसला लिया था। पिता बनने के बाद तुषार ने कहा था कि वह बेहद खुश हैं कि उनकी फैमिली अब पूरी हो गई है।

यश और रूही जौहर

करण जौहर के बच्चों यश और रूही का जन्म भी सरोगेसी से हुआ था। 48 साल के हो चुके करण 2016 में सरोगेसी के जरिए ही पिता बने थे। करण के बेटा और बेटी 4 साल के हो चुके हैं।

सनी लियोनी

सनी के दो बेटों नोह और अशर के जन्म के लिए भी सरोगेसी का सहारा लिया था। इनका जन्म मार्च 2018 में हुआ था। बेटों से पहले सनी ने निशा नाम की बेटी 2017 में गोद ली थी।

जानिए क्या होती है सरोगेसी

सरोगेसी में तीन लोग शामिल होते हैं। कुछ कपल्स जब किन्हीं कारणों से माता-पिता नहीं बन सकते तो वे तीसरी महिला की मदद लेते हैं। आईवीएफ टेक्नोलॉजी के जरिए पति के स्पर्म और पत्नी के एग्स से बना एंब्रियो तीसरी महिला की कोख में इंजेक्ट किया जाता है। इससे जो बच्चा जन्म लेता है उसका डीएनए, सरोगेसी कराने वाले कपल का ही होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Aamir Khan's son Azad to Shilpa Shetty's daughter Shamisha, these starkids born through surrogacy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39enkp2

Comments

Popular posts from this blog

YOGA SESSION: शरीर को फुर्तीला बनाना है तो इस तरह करें योगाभ्‍यास, दूर रहेगी अकड़न-जकड़न

Yoga Session With Savita Yadav : कई लोगों को शरीर में हर वक्‍त अकड़न-जकड़न की समस्‍या रहती है. इसकी वजह से शरीर में एनर्जी कम लगती है और फुर्तीलापन भी गायब रहता है. ऐसे में किसी भी काम को पूरा करना मुश्किल हो जाता है. इस समस्‍या को योगाभ्‍यास की मदद से दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे. from Latest News हेल्थ & फिटनेस News18 हिंदी https://ift.tt/QOJdhEB

पेट की गर्मी से उबल रहा है पूरा शरीर, तपिश को बुझाने के लिए अपनाएं ये 4 आसान टिप्स, नेचुरली उदर होगा ठंडा-ठंडा कुल-कुल

How to get rid of stomach heat: कभी-कभी पेट की गर्मी से पूरा शरीर उबलने लगता है. ऐसा लगता है कि पेट में आग लगी पड़ी है. कई कारणों से पेट की गर्मी होती है. लेकिन पेट की गर्मी को बुझाने के लिए कुछ आसान टिप्स है जिनसे बहुत जल्दी पेट की गर्मी की जगह ठंडा-ठंडा कुल-कुल हो जाएगा. from Latest News हेल्थ & फिटनेस News18 हिंदी https://ift.tt/2YwVIPy

दिव्या दत्ता का जन्मदिन:'वीरगति' के एक सीन में घबरा गई थीं दिव्या दत्ता, सलमान खान ने की थी मदद, 'दिल्ली 6' में एक्टिंग देख ऋषि कपूर ने बजाई थी सबके सामने ताली

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2WfdhMq