Skip to main content

तेलंगाना में कोविड के मामलों में लगातार गिरावट जारी

हैदराबाद, 27 नवंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना में कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट जारी है। यहां रोजाना अब कोविड के मामले 1 हजार से कम दर्ज हो रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में तेलंगाना में कोरोनावायरस के 761 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 2,67,665 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

इसी दौरान यहां कोविड-19 से 4 और लोगों की मौत हुई जिसके बाद मौतों का आंकड़ा 1,444 हो गया। मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 1.5 फीसदी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में रोजाना 40 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हो रही है। गुरुवार को 42,242 नमूनों की जांच की गई।

ग्रेटर हैदराबाद में सबसे ज्यादा 136 नए मामले सामने आए। बाकी जिलों में नए मामलों का आंकड़ा 100 के नीचे ही है।

राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,839 है, जिसमें से 8,651 मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid cases continue to fall in Telangana
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3q421fV

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS