Skip to main content

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 6.3 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिन्स

वाशिंगटन, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6.3 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि अब तक 14.6 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 63,189,103 हैं और 1,466,762 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 13,536,216 मामलों और 267,987 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावति देश बना हुआ है।

भारत 9,431,691 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 137,139 हो चुकी है।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,335,878), रूस (2,275,936), फ्रांस (2,275,016), स्पेन (2,275,016), ब्रिटेन(1,633,733), इटली (1,601,554), अर्जेंटीना (1,424,533), कोलंबिया (1,316,806), मेक्सिको (1,107,071) और जर्मनी (1,069,763) हैं।

वहीं, कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 173,120 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (105,655), ब्रिटेन (58,545), इटली (55,576), फ्रांस (52,819), ईरान (48,246), स्पेन (45,069), रूस (39,491), अर्जेंटीना (38,730), कोलंबिया (36,766), पेरू (35,923) और दक्षिण अफ्रीका (21,535) हैं।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases worldwide exceed 6.3 million: Johns Hopkins
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Vm5msI

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS