Skip to main content

बाइडेन का अमेरिकियों से आग्रह - थैंक्सगिविंग पर मिलने से बचें, वैक्सीन का इंतजार करें

न्यूयॉर्क, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन ने अमेरिकियों को वैक्सीन के आने तक सामाजिक मेलजोल को सीमित रखने का आग्रह किया है।

आगामी लंबे सप्ताहांत से पहले जब परंपरागत तौर पर बड़े पारिवारिक समारोह होते हैं, उससे पहले बाइडेन ने अपने थैंक्सगिविंग संदेश में कहा, हमें वायरस के विकास को धीमा करने का प्रयास करना होगा। हम उन डॉक्टरों, नर्सों और अन्य फ्रंट-लाइन स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के लिए बहुत अधिक आभारी हैं जो इस वायरस से लड़ने के लिए इतने लंबे समय से जूझ रहे हैं।

उन्होंने वादा किया कि 20 जनवरी 2021 को शपथ लेने से पहले वे इस बीमारी को लेकर चीजें बदल देंगे।

उन्होंने कहा, ज्यादा परीक्षण करके कोरोना पॉजिटिव लोगों को ढूंढकर उन्हें बाकी लोगों से दूर करना संक्रमण की संख्या को धीमा कर देगा। व्यवसायों और स्कूलों के लिए और अधिक सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे। स्पष्ट मार्गदर्शन से अधिक व्यवसाय और स्कूल खुल सकेंगे।

जिन सर्दियों को लेकर मेडिकल विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं, उन्हें बाइडेन ने उत्साहनजक बताते हुए कहा कि अब असली आशा का समय है इसलिए थोड़ा रुकें और अपने आपको मुश्किलों के सामने आत्मसमर्पण न करने दें। हम इस वायरस को हरा देंगे। अमेरिका इस युद्ध में हारने वाला नहीं है। आपको अपनी सामान्य जिंदगी वापस मिल जाएगी। यह हमेशा नहीं रहेगा।

बाइडेन ने कहा कि महामारी के कारण उनके अपने परिवार में थैंक्सगिविंग का बड़ा समारोह नहीं होगा। बुधवार दोपहर को जिस समय बाइडेन ने यह कहा, पिछले शुक्रवार से तब तक 40 लाख लोग अमेरिकी हवाई अड्डों के चेकपॉइंट्स से गुजर चुके थे।

उधर कई राज्यों के अस्पताल अपनी क्षमता के चरम पर हैं और डॉक्टर थैंक्सगिविंग के बाद मामलों में साल की सबसे बड़ी तेजी से निपटने की तैयारी कर रहे हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Biden urges Americans - Avoid visiting on Thanksgiving, wait for vaccine
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pYh7nf

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS