Skip to main content

भारत में कोविड-19 के मामले 93.5 लाख हुए

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 41,322 नए मामले सामने आए हैं, जिनके साथ शनिवार को संक्रमण के कुल मामले 93,51,109 हो गए। वहीं इसी अवधि में और 485 लोगों की मौत के साथ मृत्यु संख्या 1,36,200 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में वर्तमान में 4,54,940 सक्रिय मामले हैं, जबकि 87,59,969 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। रिकवरी दर 93.68 प्रतिशत है, और मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र अब तक कुल 18,08,550 मामलों के साथ सबसे खराब स्थिति वाला राज्य बना हुआ है। यहां कुल 89,025 सक्रिय मामले हैं और 46,898 मौतें दर्ज की गई हैं।

मंत्रालय के अनुसार, भारत में कुल सक्रिय मामलों से 70 प्रतिशत योगदान महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ का है।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 cases in India amounted to 93.5 lakhs
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3lgPkdS

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS