Skip to main content

फ्रांस में कोरोनावायरस की स्थिति में अब सुधार

पैरिस, 27 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस में कोरोनावायरस की स्थिति में अब सुधार हो रहा है। यहां अब जहां नए मामलों में कमी आ रही है, वहीं हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार को फ्रांस में 13,563 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 2,183,660 हो गई। इसी दौरान यहां 339 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद फ्रांस में मौतों का आंकड़ा 50,957 तक पहुंच गया।

गुरुवार को देश में 29,310 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जो कि एक दिन पहले भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या से 662 कम हैं।

फ्रांस के प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां अब कोरोनावायरस की स्थिति में सुधार हो रहा है और अस्पतालों पर दबाव कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति जारी रहती है और देश में नए मामलों की संख्या 5 हजार से कम रहती है तो दिसंबर 15 तक लॉकडाउन हटाया जा सकता है, लेकिन रात का कर्फ्यू लागू रह सकता है। रेस्तरां, जिम, कैफे 20 जनवरी 2021 तक बंद रहेंगे।

इस बीच, देश में टीकाकरण अभियान दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरूआत में शुरू होगा, बशर्ते कि सभी मानदंडों पर ये खरा उतरे।

सरकारी वैज्ञानिक सलाहकार, अरनौद फोंटानेट के अनुसार, अगले शरद ऋतु तक सामान्य जीवन में वापसी के लिए 6.7 करोड़ की आबादी में से 90 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जाना चाहिए।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus situation now improves in France
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFrIib

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS