Skip to main content

अमेरिका में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 2.6 लाख हुई

न्यूयॉर्क, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 2.6 लाख से ज्यादा हो गई है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 मामलों की संख्या 1.26 करोड़ और मृत्यु संख्या 2,60,322 हो गई है।

अमेरिका में सबसे ज्यादा न्यूयॉर्क राज्य में अब तक 34,362 लोग मर चुके हैं। इसके बाद टेक्सस में दूसरी सबसे ज्यादा 21,245 मौतें हुई। कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और न्यू जर्सी राज्यों में 16 हजार से ज्यादा मौतों की पुष्टि हो चुकी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 9 हजार से ज्यादा मौतों वाले राज्यों में इलिनोइस, मैसाचुसेट्स,पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया और मिशिगन शामिल हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा मामले और मौतें अमेरिका में दर्ज हुई हैं। कोरोना के कारण वैश्विक मौतों की कुल संख्या की 18 फीसदी केवल अमेरिका में हुई हैं। मंगलवार को यहां 2,146 मौतें हुई जो सीएसएसई चार्ट के मुताबिक मई के बाद सबसे बड़ी संख्या है।

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के मॉडल से लगाए गए पूवार्नुमान के मुताबिक 1 मार्च 2021 तक अमेरिका में कोरोना से 4,70,974 मौतों का अनुमान लगाया है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The number of deaths from corona in the US increased to 2.6 million
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3q3YldW

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS