Skip to main content

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामले हुए 6.08 करोड़

वाशिंगटन, 27 नवंबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 6.08 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 1,429,000 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि शुक्रवार की सुबह तक वर्तमान वैश्विक मामले और मृत्यु दर क्रमश: 60,860,169 और 1,429,733 हो गए थे।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है। यहां संक्रमण के 12,879,861 मामले और 263,413 मौतें दर्ज की गई हैं।

कोविड-19 के मामलों के हिसाब से भारत 9,266,705 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर 135,223 हो गया है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,166,606), फ्रांस (2,235,537), रूस (2,169,424), स्पेन (1,617,355), ब्रिटेन (1,578,429), इटली (1,509,875), अर्जेंटीना (1,399,431), कोलम्बिया (1,280,431), मेक्सिको (1,078,594) और जर्मनी (1,005,307) है।

कोविड-19 से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील का स्थान है, जहां 170,769 मौतें दर्ज की गई हैं।

वहीं 20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (103,597), ब्रिटेन (57,128), इटली (52,850), फ्रांस (51,041), ईरान (46,689), स्पेन (44,374), अर्जेंटीना (37,941), रूस (37,688), कोलंबिया (36,019), पेरू (35,685) और दक्षिण अफ्रीका (21,289) हैं।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 cases globally at 6.08 crore
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3lcliIr

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS