Skip to main content

एंड्रॉयड टीवी एप में अब यूट्यूब के लिए मिलेगा 8के वीडियो प्लेबैक

सैन फ्रांसिस्को, 28 नवंबर (आईएएनएस)। एंड्रॉयड टीवी के नवीनतम अपडेट में यूट्यूब के लिए 8के स्ट्रीमिंग तक की सेवा शुरू की गई है।

एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉयड टीवी के वर्जन 2.12.08 में यूट्यूब टीवी के 8के स्ट्रीमिंग तक को सपोर्ट किए जाने की सुविधा को शामिल किया गया है, इससे एंड्रॉयड 10 या उससे भी अधिक पर यूट्यूब टीवी को चलाया जा सकेगा।

इस बदलाव के तहत कुछ सीमित डिवाइसों में ही 8के स्ट्रीमिंग के सपोर्ट किए जाने की क्षमता होगी, हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि किन मॉडलों द्वारा इसके सपोर्ट किए जाने की उम्मीद है।

8के स्ट्रीमिंग सपोर्ट के अलावा एंड्रॉयड टीवी अपडेट के हालिया यूट्यूब में एक और बदलाव लाया गया है और वह है- कास्ट कनेक्ट सपोर्ट।

कास्ट कनेक्ट के माध्यम से अपने टीवी के रिमोट कंट्रोल के साथ ही एंड्रॉयड टीवी पर कास्ट मीडिया को नियंत्रित किया जा सकेगा, इसके लिए अब अलग से किसी डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Android TV app will now get 8K video playback for YouTube
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JjsxRE

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS