Skip to main content

कोरोनावायरस - भारत में घट रही है मौतों की संख्या, मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत

नई दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 38,310 नए मामले और 490 मौतें दर्ज हुईं है। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 82,67,623 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 5,41,405 सक्रिय मामले हैं। कुल 76,03,121 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,23,097 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में रिकवरी दर 91.68 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

देश में सबसे ज्यादा प्रकोप झेल रहे राज्य महाराष्ट्र में कुल 16,87,784 मामले और 44,128 मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 4,001 नए मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 3,96,371 हो गई। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने सोमवार को 10,46,247 सैंपल टेस्ट किए, इसके बाद परीक्षणों की कुल संख्या 11,17,89,350 हो गई है।

दुनियाभर में मौतों की संख्या 12 लाख से ज्यादा हुई -
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.68 करोड़ और मृत्यु संख्या 12 लाख से अधिक हो गई है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार तक कुल मामलों की संख्या 4,68,01,621 और मौतों की संख्या 12,05,221 हो गई है।
92,84,261 मामलों और 2,31,507 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में कोविड प्रकोप झेलने में शीर्ष पर है। इसके बाद 82,29,313 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 1,22,607 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्राजील 55,45,705 के साथ मामलों की संख्या में दुनिया में तीसरे और 1,60,074 के साथ मौतों की संख्या में दूसरे स्थान पर है।
इन तीन देशों के बाद सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में रूस (16,42,665), फ्रांस (14,60,745), स्पेन (12,40,697), अर्जेंटीना (11,83,131), कोलम्बिया (10,83,321), यूके (10,57,021), मैक्सिको ( 9,33,155), पेरू (9,02,503), इटली (7,31,588), दक्षिण अफ्रीका (7,27,595), ईरान (6,28,780), जर्मनी (5,60,586), चिली (5,13,140) और इराक (4,78,701) हैं।
वहीं दुनिया के ऐसे देश जहां अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, उनमें (99,100), यूके (46,943), इटली (39,059), फ्रांस (37,485, स्पेन (35,878), ईरान (36,257), पेरू (34,476), कोलम्बिया (31,653), अर्जेंटीना (31,623), रूस (28,264), दक्षिण अफ्रीका (19,465), चिली (14,302), इंडोनेशिया (14,044), इक्वाडोर (12,692), बेल्जियम (11,737), इराक (11,017), जर्मनी (10,573), तुर्की (10,402) और कनाडा (10,262) हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/383qxao

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS