Skip to main content

Posts

सैमसंग कर रहा है ट्रिपल फोल्डिंग स्क्रीन, रोलेबल डिस्प्ले पर काम

सोल, 30 नवंबर (आईएएनएस)। सैमसंग के ट्रिपल फोल्डिंग स्क्रीन और रोलेबल डिस्प्ले के साथ नए डिवाइसों पर काम करने की संभावना जताई जा रही है। जीएसएम एरिना की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया की इस दिग्गज तकनीकी कंपनी ने फिलहाल अपने डिस्प्ले ब्लॉग में एक अवधारणा के रूप में डिजाइनों का खुलासा किया है। पहली ड्रॉइंग में एक ट्री-फोल्डिंग डिस्प्ले गैलेक्सी फोल्ड की तस्वीर देखने को मिल रही है। नए डिवाइस में एक्सटर्नल डिस्प्ले के लिए फोल्ड करने की जरूरत को ही हटा दिया जाएगा क्योंकि इसे इसके अनफोल्ड फुटप्रिंट के एक तिहाई तक मोड़ा जा सकेगा। कंपनी ने एक और डिवाइस पर काम करने की ओर इशारा किया है, जो कि एक रोलेबल डिस्प्ले गैजेट है। इस प्रोडक्ट की बॉडी लंबे बेलनाकार रूपी होगी, जिसे मोड़ कर डिस्प्ले तक आने की सुविधा होगी। इस नई ट्री-फोल्डिंग डिवाइस की अवधारणा लेट्सगोडिजिटल की है। इसे एक स्लाइड आउट की-बोर्ड के साथ पेश करने की संभावना है, जिसका इस्तेमाल कई अलग-अलग पोजीशन में किया जा सकेगा। एएसएन-एसकेपी . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . Samsung is working on t...

न्यूयॉर्क सिटी में कोविड संक्रमण दर 3.9 फीसदी से ऊपर : मेयर

न्यूयॉर्क, 30 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क सिटी में कोविड-19 संक्रमण की दर सात दिन के औसत में 3.9 प्रतिशत से ऊपर चली गई है। इससे एक दिन पहले यह आंकड़ा 3.64 प्रतिशत तक था। यहां के मेयर बिल डी ब्लासियो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उनके इस ट्वीट के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, चूंकि हम कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और अपने शहर में गतिविधियों को पुन: चालू कर रहे हैं इसलिए हमें तथ्यों और आकंड़ों का पूरा ख्याल रखना है। यहां पिछले हफ्ते ही संक्रमण ने तीन फीसदी तक की बढ़त हासिल की थी और तब से इस दर में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस नई बढ़त को यहां की महानगरपालिका सरकार ने महामारी की दूसरी लहर के रूप में पहचाना है। डी ब्लासियो ने रविवार को यहां फिर से प्राथमिक विद्यालयों को खोलने की सार्वजनिक घोषणा की है। यह फैसला कोविड-19 से उबरने के एक प्रयास के मद्देनजर लिया गया है। एएसएन-एसकेपी . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . Covid infection rate above 3.9 percent in New York City: Mayor . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https:...

तमिलनाडु में कोरोना के कारण 31 दिसंबर तक लॉकडाउन बढ़ा

चेन्नई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राज्य में 31 दिसंबर तक कोविड-19 लॉकडाउन बढ़ा दिया है, हालांकि कुछ निश्चित छूटों को भी शामिल किया है। यहां जारी एक बयान में, पलानीस्वामी ने कहा कि कोरोनोवायरसफैलने से रोकने के लिए मेडिकल, लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और जिला कलेक्टरों के साथ चर्चा के आधार पर, कोविड-19 लॉकडाउन को 30 नवंबर से 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। पलानस्वामी के अनुसार, कोविड-19 कन्टेनमेंट जोन्स को छोड़कर निम्नलिखित छूट मौजूदा राहतों के साथ लागू होती हैं : - सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों के तहत अंतिम वर्ष और चिकित्सा पाठ्यक्रम (स्नातक और स्नातकोत्तर के तहत)। - पहले वर्ष के लिए शैक्षणिक वर्ष के कॉलेज के छात्रों की कक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। - प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए स्विमिंग पूल को मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुपालन में खुलने की अनुमति दी जाएगी। - मरीना और अन्य समुद्र तट 12 दिसंबर से जनता के लिए खुलेंगे जो कि कोरोनोवायरस एसओपी के अधीन है। - प्रदर्शनी हॉल को एसओपी का पालन करने के बाद व्यावसायिक उद्देश्य...

ब्रिटेन ने सितंबर 2021 से हुआवेई 5जी टेलीकॉम पर लगाया प्रतिबंध

लंदन, 30 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को घोषणा की है कि चीनी टेक्नॉलॉजी दिग्गज हुआवेई सितंबर 2021 से देश में अपने 5जी उपकरण स्थापित नहीं कर पाएगी। डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग ने कहा कि अपने पहले के फैसले के अनुसार, यूके कैरियर्स अब सितंबर 2021 से हुआवेई उपकरण देश में स्थापित नहीं कर पाएंगे। सीएनईटी की रिपोर्ट के अनुसार, यूके सरकार ने एक रोडमैप तैयार किया है जिसके तहत 2027 तक देश के 5जी नेटवर्क से हुआवेई समेत सभी उच्च जोखिम वाले विक्रेताओं द्वारा बनाए गए सभी दूरसंचार उपकरणों को हटा दिए जाएंगे। इस साल जुलाई में यूके सरकार ने अगले साल से 5जी के लिए नए हुआवेई किट की खरीद पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी और कहा था कि 2027 के अंत तक इसके उपकरण 5जी नेटवर्क से पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे। टेलिकॉम ऑपरेटर्स के पास 5जी इंफ्रास्ट्रक्च र से 2 बिलियन पाउंड की अनुमानित कीमत पर इसकी मौजूदा तकनीक को हटाने के लिए 7 साल का समय है। टेलीकम्युनिकेशन वेंडर के खिलाफ यह प्रतिबंध लगाने का निर्णय अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव पर नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (एनसीएससी) की सलाह के बाद लिया...

भारत में कोरोना के 38,000 नए मामले, कुल संख्या 94.3 लाख के पार

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 38,772 नए मामले सामने आने और 443 मौतें होने के साथ, इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 94,31,692 हो गई है, जबकि अब तक 1,37,139 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानाकरी सोमवार को दी। वर्तमान में कोविड-19 के 4,46,952 सक्रिय मामले हैं, जबकि 8,84,76,00 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि रिकवरी दर 93.81 प्रतिशत है, और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। इसने कहा, भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर वैश्विक जनसंख्या के लिहाज से ( वर्तमान में 99) संक्रमण से मौत सबसे कम है। कम मृत्यु दर सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों से दैनिक मृत्यु संख्या 500 से कम हो गई है। महाराष्ट्र 1,820,059 मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावति राज्य बना हुआ है, यहां 92,062 सक्रिय मामले हैं और कोरोना से 47,071 मौतें हुई हैं। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक नए मामलों में 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों यानी महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, प...

भोपाल का जीएमसी भी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए तैयार

भोपाल, 30 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज भी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए पूरी तरह तैयार है। राजधानी के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। लोगों को इस वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है। वहीं भोपाल का गांधी मेडिकल कॉलेज भी वैक्सीन के ट्रायल के लिए तैयार है। यहां आाईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। भोपाल के संभागायुक्त कवींद्र कियावत ने जीएमसी का जायजा लिया। यहां के परिसर में नव निर्मित लायब्रेरी भवन को वैक्सीन के ट्रायल का केंद्र बनाया गया है। सेंटर की व्यवस्थाओं का एक वीडियो आईसीएमआर को भेजा जाएगा। कियावत ने बताया कि बायोटेक द्वारा प्रायोजित इस वैक्सीन ट्रायल के लिए सैद्धान्तिक स्वीकृति हो गई है और बायोटेक के प्रतिनिधि द्वारा बताई गई व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया। अब कभी भी ट्रायल प्रारम्भ किया जा सकता है। सेंटर में आगन्तुक कक्ष, पंजीयन, परीक्षण, काउंसिल, वैक्सीन स्टोर, वेक्सिनेशन कक्ष, रिकॉर्ड रूम आदि अलग-अलग बनाये गए है। एसएनपी-एसकेपी . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hind...

भ्रामरी, प्लैंक और इन आसनों से रहेंगे एनर्जी से भरपूर, सीखें सविता यादव से

निरंतर योगाभ्‍यास से उम्र का प्रभाव कम होता है. इसके अलावा आंखों की रोशनी बढ़ती है और असमय बालों का सफेद होना रुक जाता है. वहीं ब्‍लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) भी बेहतर बना रहता है. from Latest News हेल्थ & फिटनेस News18 हिंदी https://ift.tt/2HTpGyo

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS