Skip to main content

Posts

रिया ने अंकिता लोखंडे को कहा था सुशांत की विधवा, अंकिता ने हैप्पी फेसेस के साथ बताया क्या है पावर ऑफ वुमन

अंकिता लोखंडे ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पॉजिटिव कैप्शन के साथ हैप्पी फेसेस की फोटो शेयर की हैं। जिसमें लिखा था- लड़कियां छोटी-छोटी बातों पर रो देती हैं, पर लाइफ की बड़ी से बड़ी मुश्किल हंसते हंसते हैंडिल कर लेती हैं। इसके साथ अंकिता ने हैशटैग लिखा है पावर ऑफ वुमन। रिया ने इंटरव्यू में कसा था तंज अंकिता का यह रिएक्शन तब आया है जब रिया ने एक इंटरव्यू में अंकिता को सुशांत के परिवार के साथ देने पर उन्हें सुशांत की विधवा कहा था। अंकिता लगातार सुशांत के परिवार के साथ खड़ी हुई हैं। इसके पहले भी रिया के क्ल्स्ट्रोफोबिया वाले बयान पर उन्होंने सुशांत का प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग लेता हुआ एक वीडियो शेयर किया था। ## 7 साल तक रिश्ते में थे अंकिता-सुशांत अंकिता और सुशांत लगभग 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। इन दोनों का रिश्ता टीवी शो पवित्र रिश्ता के साथ शुरू हुआ था। रिया के इंटरव्यू के बाद अंकिता ने भी इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- मैं और सुशांत 23 फरवरी 2016 तक साथ थे। उन्हें कभी भी डिप्रेशन में नहीं देखा और न ही किसी भी मनोचिकित्सक से मुलाकात करते हुए ...

मैसूर के अस्पताल में कोविड-19 के वैक्सीन पर ट्रायल शुरू

मैसूर । ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविशील्ड वैक्सीन का नैदानिक परीक्षण मैसूर के जेएसएस अस्पताल में शुरू कर दिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "शनिवार को हमारे अस्पताल में कोविशील्ड के नैदानिक परीक्षण की शुरूआत की गई। यह कर्नाटक का एकमात्र ऐसा संस्थान है, जिसे इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा चुना गया है। अस्पताल में कोरोनोवायरस के एक रोगी पर वैक्सीन के प्रभाव की जांच की जाएगी।" देश के अन्य 16 संस्थानों में इसी तरह के परीक्षण चल रहे हैं। इस अस्पताल का नाम जगदगुरु श्री शिवरात्रि (जेएएस) है, जो नंजनगुड़ में काबिनी नदी के तट पर स्थित है और इसे सुत्तुर गांव में सुत्तुर मठ द्वारा संचालित किया जाता है। अस्पताल में 1,800 बिस्तरों की सुविधा है। एक बार जब तीन चरणों में ट्रायल की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो इसे सत्पायन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।इसके बाद पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय दवा और बायोफार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी में वैक्सीन उम्मीदवार...

यूपी में दो साल के भीतर खत्म हो जाएगा दिमागी बुखार, अंतिम दौर की चल रही लड़ाई

यूपी सरकार (UP Govt) ने दावा किया है कि अगले दो साल के भीतर बच्चों को दिमागी बुखार (Encephalitis) से निजात दिला दी जाएगी. बताते चलें कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में दिमागी बुखार एक बड़ी चुनौती बनी रही है.  from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/3b8SQDG

रिसॉर्ट से कम नहीं है यह सरकारी अस्पताल, युवा डॉक्टर ने बदली तस्वीर

डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/ पांढुर्ना।  पांढुर्ना विकासखंड के ग्राम मांगुरली का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अपनी सुंदरता, स्वच्छता और सुविधाओं से मरीजों के अलावा राहगीरों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। मांगुरली में मौजूद स्वास्थ्य केन्द्र को अन्य सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों से अलग बनाने का काम यहां पदस्थ डॉ.नितिन उपाध्याय ने किया है। डॉ.नितिन के साथ यहां के स्टाफ की मेहनत से यह स्वास्थ्य केन्द्र एक मॉडल बन गया है। अस्पताल को मॉडल बनाने के लिए यहां कई छोटे-मोटे बदलाव करते हुए गार्डन से लेकर अस्पताल भवन की कई जरूरतों को व्यवस्थित किया गया है। गार्डन में हरियाली के लिए विविध प्रकार के पौधे लगाए गए है। भवन की मरम्मत के अलावा वाटर हार्वेस्टिंग प्रकल्प लगाकर पानी सहेजने का काम भी किया है। इस पर बहुत अधिक पैसे खर्च करने के बजाय डॉ.नितिन ने अपने बड़े भाई के वेयर हाउस में पड़ी अनुपयोगी चीजों और बाजार से खरीदकर लाई कुछ चीजों का इस्तेमाल किया। अस्पताल के अंदर दीवारों और गार्डन में तख्तियों पर पेंटिंग और स्लोगन लिखकर संदेश भी दिए है। डॉ.नितिन उपाध्याय बताते है कि तीन साल पहले यहां ...

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लता मंगेशकर के घर प्रभुकुंज को बीएमसी ने किया सील, फैमिली ने स्टेटमेंट जारी कर बताया लताजी सेफ हैं

बीएमसी ने स्वरकोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग को सील कर दिया है। दक्षिण मुंबई के चांबला हिल इलाके की प्रभुकुंज बिल्डिंग में लता मंगेशकर रहती हैं। खबरों के अनुसार इस बिल्डिंग में रहने वाले 5 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए, जिसके बाद ऐहतियातन बीएमसी ने यह कार्रवाई की है। हालांकि लता जी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिवार ने कहा- लताजी सेफ हैं, अफवाहों पर ध्यान न दें इस बारे में लता मंगेशकर के परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें लिखा है- कृपया हमारे परिवार के लोगों की हेल्थ को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान दें। हम अत्यंत सावधानी बरत रहे हैं और सभी सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए सहयोग कर रहे हैं। भगवान की कृपा से और आप सब लोगों की शुभकामनाओं के चलते हम सभी सुरक्षित हैं। स्टेटमेंट में आगे कहा है- हमें शनिवार को पूरी शाम कॉल द्वारा पूछताछ की गई कि क्या प्रभुकुंज को सील कर दिया गया है। बिल्डिंग सोसायटी और बीएमसी ने इसे महामारी की शुरुआत से सील कर दिया है क्योंकि हमारे घर के आस-पास और इमारत में कई सीनियर सिटीजन हैं, और सावधानियां जरूरी हैं। यहां तक कि हमने गणेश उत्सव भी ...

वायु प्रदूषण से भी होती है हाई-ब्लडप्रेशर, हाईपरटेंशन में की समस्या

नई दिल्ली । उत्तर भारत के एक बड़े क्षेत्रीय हिस्से के लिए वायु प्रदूषण एक गंभीर मुद्दा है। वहीं बीते साल सर्दियों के मौसम में प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में स्वास्थ्य आपातकाल लगा दिया गया था। कथित तौर पर वायु प्रदूषण के तत्व, विशेष रूप से पीएम 2.5, बड़े पैमाने पर हृदय रोग के लिए खतरा उत्पन्न करता है। कई शोधों में पीएम 2.5 और ब्लड प्रेशर की समस्या के आपस में जुड़े होने के साक्ष्य सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में एक नए शोध ने हाई ब्लडप्रेशर(बीपी) और हाईपरटेंशन पर पीएम 2.5 के अल्पकालिक और दीर्घकालिक प्रभाव के वैज्ञानिक प्रमाण प्रस्तुत किए हैं। यह शोध अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की प्रमुख पत्रिका सकुर्लेशन में प्रकाशित हुआ था। इस शोध के अनुसार, सामने आए आंकड़ें बड़े पैमाने पर पर्यावरणीय वायु प्रदूषण को हाई सिस्टोलिक बीपी, और हाईपरटेंशन कारक माना गया है। प्रोजेक्ट में शामिल लेखकों में से एक और इसके प्रमुख इंवेस्टिगेटर व पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन इंडिया में रिसर्च एंड पॉलिसी के वाईस प्रेसीडेंट डॉ. दोराईराज प्रभाकरण ने कहा, "भारत में वायु प्रदूषण के एक मार्कर के रूप में पीएम 2.5 और हाइपरटेंशन...

एक्ट्रेस ने लिखा- मूवी माफिया के गुंडों से ज्यादा मुझे मुंबई पुलिस का डर, हिमाचल प्रदेश पुलिस या फिर केंद्र से सुरक्षा मिले

कंगना रनोट की मानें तो उन्हें मूवी माफिया से ज्यादा डर मुंबई पुलिस का है। उन्होंने रविवार को अपने एक ट्वीट में यह बात लिखी। दरअसल, कंगना लगातार बॉलीवुड के मूवी माफिया और ड्रग माफिया के बारे में बात कर रही है। इसे लेकर भाजपा नेता राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार से उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग की थी। लेकिन जब सुरक्षा नहीं दी गई तो उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया। जवाब में कंगना ने राम कदम का शुक्रिया अदा किया। साथ ही मुंबई पुलिस की सुरक्षा लेने से इनकार किया। कंगना ने राम कदम के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, "चिंता करने के लिए आपका शुक्रिया सर। मैं अब मूवी माफिया के गुंडों से ज्यादा मुंबई पुलिस से डरी हुई हूं। मुंबई में मुझे या तो हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा दी जाए या फिर सीधे केंद्र से प्रोटेक्शन मिले। मुंबई पुलिस नहीं प्लीज।" राम कदम ने ट्वीट में क्या लिखा था राम कदम ने अपने ट्वीट में लिखा था, "4 दिन से ज्यादा का वक्त बीत गया, जबसे कंगना रनोट बॉलीवुड के ड्रग माफिया और नेक्सस को एक्सपोज करने के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। दुर्भ...

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS