Skip to main content

यश चोपड़ा के जन्मदिन पर होगी YRF म्यूजियम की घोषणा, पांच दशकों की विरासत देखने को मिलेगी वहां

यश चोपड़ा के 89वें जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स ने अपने बैनर तले आठ से नौ फिल्‍मों की अनाउंसमेंट की तैयारी तो कर ही रखी है, साथ ही वो उनसे जुड़ा एक म्‍यूजियम भी खोलने वाले हैं। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।

सूत्र ने बताया, 'आदित्य चोपड़ा वर्तमान में YRF प्रोजेक्ट-50 के ब्लू प्रिंट पर काम कर रहे हैं। साथ ही YRF म्यूजियम का अनावरण करने को लेकर भी उनकी एक बड़ी योजना है। आम जनता इस संग्रहालय में आ सकती है और YRF की विरासत के साक्षात दर्शन कर सकती है।'

'अमेरिका के फॉक्‍स लॉट स्‍टूडियो में जिस तरह से सिनेमाई इतिहास, वेशभूषा, दुर्लभ पोस्टर, फोटो और वीडियो को भव्य तरीके से दिखाया गया है, YRF संग्रहालय भी उसी भव्‍य डिजाइन को पेश करना चाहता है। इसमें वो अपने पांच दशकों की फिल्‍मों के प्रॉप्‍स, कॉस्‍ट्यूम्‍स, सेट्स डिजाइन आदि का इस्‍तेमाल करेगा।'

हालांकि, सूत्र ने जोर देते हुए बताया कि संग्रहालय शुरू होने में कुछ समय लगेगा। घोषणा निश्चित रूप से 50वें वर्ष के समारोह के एक भाग के रूप में होने जा रही है क्योंकि यह YRF संग्रहालय बनाना आदित्य चोपड़ा का सपना रहा है। लेकिन संग्रहालय बनाने में कुछ कुछ साल लग सकते हैं।

यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को हुआ था। वहीं उनका निधन 21 अक्टूबर 2012 को हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपने पिता यश चोपड़ा के साथ आदित्य चोपड़ा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gBvwiY

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS