Skip to main content

एक्ट्रेस जिया खान के साथ महेश भट्ट का 16 साल पुराना वीडियो वायरल, गले में हाथ डालकर बात करते आए नजर

फिल्ममेकर महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वे दिवंगत अभिनेत्री जिया खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों के बीच करीबियां नजर आ रही हैं।

ये वायरल वीडियो साल 2004 का बताया जा रहा है और इसमें भट्ट जिया के गले में हाथ डालकर और उनका हाथ अपने हाथ में लेकर उनसे बातें करते नजर आ रहे हैं और जिया हंसते हुए उनसे बातें कर रही है। उस वक्त जिया की उम्र सिर्फ 16 साल ही थी।

ये वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की करीबियां काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों के बीच की एक वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई थी। जिसमें रिया सुशांत से ब्रेकअप के बाद हौसला बढ़ाने के लिए महेश को शुक्रिया कह रही हैं।

निःशब्द से किया था डेब्यू

जिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2007 में अमिताभ बच्चन के अपोजिट रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'निःशब्द' से किया था। हालांकि कहा जाता है कि वे साल 2004 में बनी फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' के जरिए डेब्यू करने वाली थीं। जिसके निर्माता महेश भट्ट के भाई मुकेश भट्ट थे और लीड हीरो इमरान हाशमी थे।

20 फरवरी 1988 में पैदा हुईं जिया 3 जून 2013 को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। जिसके बाद अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिया की मां राबिया खान इस मामले में सूरज और उनके पिता आदित्य पंचोली पर आरोप लगाती रही हैं कि उन्होंने केस को दबाने के लिए अपने रसूख का इस्तेमाल किया।

रिया और महेश के बीच भी रही करीबियां

इससे पहले रिया चक्रवर्ती के साथ भी महेश भट्ट के कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे, जिसमें इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग नजर आ रही थी। वहीं सुशांत का घर छोड़ने से पहले और छोड़ने के बाद रिया ने महेश को जो वॉट्सएप मैसेज किए थे, उनके स्क्रीनशॉट भी हाल ही में वायरल हुए थे।

सुशांत से ब्रेकअप के बाद भट्ट ने रिया को दी थी सलाह

ऐसी ही एक चैट 8 जून की रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच की थी। यही वो दिन था, जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। चैट के मुताबिक, भट्ट ने रिया को पीछे मुड़कर न देखने की सलाह दी थी। वहीं एक अन्य वायरल चैट 9 जून से 15 जून के बीच की थी।

सुशांत का घर छोड़ने के बाद 9 जून को रिया ने भट्ट को मैसेज किया था, जिसमें लिखा था, ‘मेरे एंजल मैं आपके बगैर क्या कर सकती थी। आई लव यू सर। आपने मुझे एक बार फिर बचा लिया।’ जवाब में भट्ट ने फोल्डिंग हैंड की इमोजी शेयर की थी और फिर रिया ने दिल की इमोजी से उनका आभार जताया था।

10 से 13 जून के बीच का कन्वर्सेशन

  • 10 जून को महेश भट्ट ने रिया को अंग्रेजी कोट भेजा, जिसका हिंदी अनुवाद है, ‘जिंदगी को जीना है, कंट्रोल नहीं करना है और निश्चित हार के सामने खेलना जारी रखकर मानवता को जीता जाता है।’
  • 11 जून को भी भट्ट ने कोट भेजा, जिसका अनुवाद है, ‘कभी-कभी आपको चीजों को जस का तस देखने के लिए एक कदम पीछे हटना होता है, फिर दूसरा और फिर कुछ और।’ जवाब में रिया ने लिखा था, ‘सही है। अभी भी मेरी नजर अपने विजन को वापस पाने पर है। गुड मॉर्निंग।’
  • 13 जून को महेश भट्ट ने जो विचार भेजा, उसका हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है, ‘अकेलापन पर्सनल क्रिएटिविटी और खुद की पहचान के बीज को पनपाने में अहम भूमिका निभाता है।’

सुशांत की मौत के बाद महेश ने लिखा था- मुझे कॉल करो

14 जून की दोपहर जब न्यूज चैनल्स और वेबसाइट्स पर सुशांत की मौत की खबर ब्रेक हुई, तब महेश भट्ट ने रिया को मैसेज किया था। 2:35 बजे उन्होंने रिया को लिखा, कॉल मी (मुझे कॉल करो)। इसके बाद रिया ने उनसे बात की या नहीं, इसका खुलासा नहीं हुआ। लेकिन शाम 4:01 और 5:13 बजे रिया के फोन पर महेश भट्ट के दो वॉयस मिस्ड कॉल जरूर थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साल 2004 के वायरल वीडियो में 16 साल की जिया के साथ महेश भट्ट।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YC5wOD

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS