Skip to main content

रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया 10 सेकंड का वीडियो लेकिन कमेंट बॉक्स कर दिया बंद, लम्बे नोट में लिखा- हमारे परिवार की जान को खतरा है

रिया च्रकवर्ती बार-बार सोशल मीडिया पर आती हैं और फिर लम्बे समय के लिए गायब हो जाती हैं। एक तरफ उन्होंने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देकर फिर सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं दूसरी ओर 33 दिन बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर दस्तक दी है। इस बार उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने साथ-साथ परिवार को भी मीडिया से जान का खतरा बताया है और मुंबई पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ईडी ने बैंक लॉकर्स की जांच के लिए बुलाया

दरअसल रिया के पिता इंद्रजीत को ईडी ने फिर से बुलाया था, जिसके बाद वे घर से बाहर निकले थे। ईडी रिया और उसके परिवार के बैंक लॉकर्स की जांच करना चाहती है, जिसके लिए अधिकारियों ने लॉकर्स की चाबी सहित रिया के पिता को तलब किया था। ईडी के पास से लौटकर जब रिया के पिता वापस लौटे तो मीडिया ने इंद्रजीत से सवाल पूछे। रिया के पिता ने मीडिया के सवालों पर नाराजगी जताई। साथ ही यह भी कहा कि क्या जान से मार दोगे।

रिया ने लिखा हम इस तरह कैसे जिएंगे

रिया ने इस नोट में लिखा है- यह मेरी बिल्डिंग कंपाउंड के अंदर का सीन है। इस वीडियो में जो आदमी है वह मेरे पिता रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर इंद्रजीत चक्रवर्ती हैं। हम ईडी, सीबीआई और विभिन्न जांच अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए अपने घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मेरे और मेरे परिवार के जीवन पर खतरा है। हमने लोकल पुलिस स्टेशन को बताया है। यहां तक कि वहां गए भी, किसी ने मदद नहीं की। हमने जांच अधिकारियों को सूचित किया है कि हमें उन तक पहुंचने में मदद करें, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। यह परिवार कैसे रहने वाला है? हम केवल मदद के लिए कह रहे हैं उन जांच एजेंसियों से जिन्होंने हमें पूछताछ के लिए बुलाया है। मैं मुंबई पुलिस से अनुरोध करती हूं कि हमें सुरक्षा प्रदान करें ताकि हम इन जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर सकें। कोविड 19 के समय में कम से कम इतनी कानून और व्यवस्था तो बनाए रखें।

चतुराई दिखाई कमेंट बॉक्स बंद कर दिया

इस बार रिया ने चतुराई दिखाई है। महीने भर से ज्यादा समय के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के बाद रिया ने अपना कमेंट बॉक्स बंद कर दिया है। वीडियो में रिया के पिता इंद्रजीत को मीडिया ने घेर रखा है। वे उनसे सवाल कर रहे हैं, लेकिन इंद्रजीत उनसे बचने की कोशिश करते दिख रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rhea Chakraborty shared 10-second video on Instagram after 33 days and wrote long note -There is a threat to my life and my family’s life


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qx4DSI

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS