Skip to main content

5 दिन बाद कोरोना के दैनिक मामले 70,000 के नीचे

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 69,921 नए मामले सामने आए हैं, जो देश के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। इससे पहले लगातार पांच दिन रोजाना कोरोना के मामले 80,000 के करीब सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 36,91,166 कोरोना मामलों के साथ भारत तीसरा सबसे बड़ा प्रभावित देश है। बीते एक दिन में 819 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई।

27 अगस्त के बाद से देश में कोरोना के दैनिक मामलों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली। इन दिनों में से तीन दिन कोरोना मामले 78,000 के पार लगभग 80,000 के करीब पहुंच पहुंच गए। 27 और 29 अगस्त को मामलों की संख्या क्रमश: 75,000 और 76,000 से ज्यादा थी।

मंगलवार की सुबह तक, कुल कन्फर्म मामलों में से, 7,85,996 सक्रिय मामले हैं, जबकि वायरस से अब तक कुल 28,39,882 लोग ठीक हुए हैं। एक दिन में 65,081 मरीजों के ठीक होने के साथ, रिकवरी दर बढ़कर 76.63 प्रतिशत हो गई है।

महाराष्ट्र कुल 7,80,689 मामलों और 24,399 मौतों के साथ देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शीर्ष पर बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 4,24,767 मामले हैं और 3,884 मौतें हुई हैं। इन दोनों के बाद तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार कोरोना से अधिक प्रभावित वाले राज्य हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत ने सोमवार को एक ही दिन में 10,16,920 परीक्षण किए और अब तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 4,33,24,834 तक पहुंच चुकी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को चार राज्यों - उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में उच्च-स्तरीय केंद्रीय टीमों को तैनात करने का फैसला किया, जहां कोरोनोवायरस मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि देखने को मिली है।

केवल अमेरिका और ब्राजील में ही भारत की तुलना में कोरोना के अधिक मामले दर्ज हुए हैं। जहां अमेरिका 60,28,617 मामलों के साथ पहले स्थान पर है, वहीं दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील 39,08,272 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
5 days later Corona daily cases below 70,000
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31JvIZm

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS