Skip to main content

आगरा में ताज को छोड़कर बाकी सभी स्मारक फिर से खुले

आगरा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और आगरा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि ताजमहल और आगरा के किले को छोड़ कर शहर के अन्य ऐतिहासिक स्मारक आगंतुकों के स्वागत के लिए तैयार है।

जिन स्मारकों को 163 दिनों के बाद फिर से खोला जाएगा, उनमें अकबर का मकबरा सिकंदरा, एत्मादुद्दौला, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी, मरियम का मकबरा, राम बाग, चीनी का रोजा आदि शामिल हैं।

एएसआई सुपरिटेंडिंग आॅर्कियोलॉजिस्ट बसंत कुमार ने कहा कि सभी आगंतुकों की स्मारकों में प्रवेश करने से पहले पूरी जांच की जाएगी। टिकटें ऑनलाइन खरीदनी होंगी क्योंकि स्मारकों में टिकट खिड़कियां नहीं खोली जाएंगी। सभी आगंतुकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और हर दिन केवल 2,000 आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति होगी।

जिला मजिस्ट्रेट पी.एन. सिंह ने कहा, 15 सितंबर के बाद ताजमहल और आगरा किले को फिर से खोलने की योजना बनाई जाएगी, लेकिन पर्यटकों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

बता दें कि कोविड-19 के कारण आगरा के टूरिस्ट और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर को खासा नुकसान हुआ है। उद्योग जगत ने मंगलवार से कुछ छोटे स्मारकों को फिर से खोलने के फैसले का स्वागत करते हुए ताज और आगरा किले को जल्द खोलने की मांग की। इसके अलावा आगरा के बेंगलुरु और मुंबई से जोड़ने के लिए कुछ नई उड़ानें अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है।

आगरा के स्मारक 17 मार्च से बंद हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने 6 जुलाई से पूरे भारत में स्मारकों को फिर से खोलने का निर्देश दिया था। लेकिन कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने 1 सितंबर तक के लिए इसे टालने का फैसला किया था।

आगरा में अब तक 107 मौतों के साथ 2,901 मामले दर्ज हो चुके हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Except Agra, all other monuments reopen
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YU9YrZ

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS