Skip to main content

भारत में एक दिन में कोविड के सबसे अधिक 77,266 नए मामले

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने एक दिन में सबसे अधिक 75,000 नए मामले के अपने ही रिकॉर्ड को शुक्रवार को तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 77,266 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो अब तक के एक दिन में रिकॉर्ड किए गए मामलों में सबसे ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, भारत में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 33,87,500 तक पहुंच गया है जबकि मरने वालों की संख्या 61,529 तक पहुंच गई है जिनमें से 1,057 की मौत बीते 24 घंटे में हुई है।

अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पिछले तीन हफ्तों से दुनिया में हर दिन के हिसाब से सर्वाधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। निरंतर रोगियों की संख्या में इस कदर वृद्धि किसी और देश में नजर नहीं आ रही है।

बीते 24 घंटे में 60,177 मरीज महामारी से ठीक हुए हैं और इसी के साथ देश में अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 25,83,948 है जो रिकवरी दर को 76.28 फीसदी तक लेकर जाता है। वर्तमान में यहां 7,42,023 सक्रिय मामले हैं। राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक हो रहे मरीजों की संख्या तीन गुना ज्यादा है।

मंत्रालय ने कहा, देश में महामारी से हो रही मृत्यु दर में 1.81 फीसदी तक की गिरावट आई है।

देश में परीक्षण किए जा रहे नमूनों के आधार पर पॉजिटिविटी दर 8.5 फीसदी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में 25 अगस्त तक 3,94,77,848 नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें से गुरुवार को 9,01,338 नमूनों का परीक्षण किया गया।

महाराष्ट्र कुल 7,33,568 मामलों और 23,444 मौतों के साथ सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। तमिलनाडु 4,03,242 मामलों और 6,948 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार का स्थान है।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India has the highest number of 77,266 new cases of Kovid in one day.
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jyUYb9

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS