Skip to main content

हिमांश कोहली के घर पहुंचा कोरोना, माता- पिता और बहन की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हुए होम क्वारैंटाइन

'यारियां' एक्टर लॉकडाउन के पहले से ही अपने परिवार के साथ दिल्ली में समय बिता रहे हैं। एक्टर भले ही फिल्मों और टीवी शो का हिस्सा नहीं हैं मगर वो सोशल मीडिया के जरिए सबको एंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि कोरोना महामारी उनके घर तक पहुंच चुकी है। एक्टर के घरवालों को कोरोना के हल्के लक्षण दिखे थे जिसके बाद पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट करवाया गया था जिसमें उनके घर के तीन सदस्य पॉजिटिव मिले हैं।

हिमांश के घरवाले फिलहाल घर पर ही सेल्फ क्वारैंटाइन हैं। तीनों को ही हल्का बुखार है। इस बात की जानकारी देते हुए एक्टर ने लिखा, 'पिछले कुछ 2 से 3 दिनों से मेरी मां, पिता और बहन दिशा को वायरल इन्फेक्शन के लक्षण थे और हल्का बुखार था। हाल ही में हमने नोवल कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया था जिसमें मां, पिता और दिशा कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई हैं और मैं नेगेटिव हूं'।

आगे एक्टर ने बताया, 'हम लोग होम क्वारैंटाइन हैं और सभी तरह की सावाधानियां बरत रहे हैं। हम सरकारी एथोरिटी के शुक्रगुजार हैं सभी मदद और सलाह देने के लिए। जो लोग हमे सुरक्षित रखने के लिए मेहनत कर रहे हैं उन्हें सलाम। मुझे आशा है कि हम इससे जल्द ही रिकवर हो जाएं। मुझे आपके प्यार और दुआओं की जरुरत है'।

##

हिमांश कोहली ने साल 2014 में फिल्म यारियां से बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक ही फिल्म से एक्टर ने कई लोगों को अपना दीवाना बनाया था। इसके अलावा एक्टर कई हिट म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रहे हैं। एक्टर नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप के बाद हिमांश काफी सुर्खियों में आ गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona arrives at Himansh Kohli's home, home quarantine after test report of parents and sister positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QDDsWE

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS