Skip to main content

एक्टर ने एक बैंक खाते से 10 महीने में 4.6 करोड़ रुपए खर्च किए थे, रिया और उनके भाई शोविक के खर्चे भी उठाए थे

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे पूछताछ की। शनिवार को फिर रिया को बुलाया गया है। इस बीच सुशांत के एक बैंक खाते की डिटेल सामने आने का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक खाते की एंट्रीज का फाइनेंशियल एनालिसिस करने के बाद बाद पता चलता है कि सुशांत ने 10 महीने के अंदर 4.6 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए थे।

कहां-कहां खर्च हुआ यह पैसा?

इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सुशांत ने ज्यादातर पैसा यात्राओं, पर्सनल लग्जरीज, नौकरों की मदद, चैरिटी और स्प्रिचुअल एक्टिविटीज में किया है। जनवरी 2019 से नवंबर 2019 के बीच इस खाते से कुल 4.6 करोड़ रुपए खर्च हुए। इनमें से यात्राओं पर 42 लाख रुपए खर्च हुए। पावना (महाराष्ट्र) फार्महाउस पर 33 लाख रुपए खर्चे गए और 1.1 करोड़ रुपए सुशांत की पर्सनल लग्जरीज पर खर्च हुए।

रिया पर कितना खर्च किया गया

खाते की एंट्रीज से पता भी चलता है कि एक हिस्सा रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक पर भी खर्च किया गया है। दस महीनों के स्टेटमेंट के मुताबिक, इस एक खाते से 9.5 लाख रुपए रिया और उनके भाई शोविक पर खर्च हुए। इनमें से 1.7 लाख रुपए की फ्लाइट टिकट हुईं। 4.72 लाख रुपए शोविक के होटल स्टे के नाम पर खर्च हुए और 3.4 लाख रुपए शॉपिंग, मेकअप और अन्य चीजों पर खर्च हुए।

सुशांत का पैसा खर्च नहीं किया: रिया
पिछले दिनों आज तक को दिए इंटरव्यू में रिया ने इस बात से साफ इनकार किया था कि वे सुशांत का पैसा खर्च कर रही थीं। रिया ने कहा था, "वे (सुशांत) स्टार की तरह रहना पसंद करते थे। मैं सुशांत के पैसों पर नहीं पल रही थी। हम कपल की तरह रहते थे।" हालांकि, इस दौरान रिया ने कबूल किया था कि उन्होंने सुशांत के साथ विदेश यात्रा की थी, जिसका खर्च अभिनेता ने ही उठाया था।

सीए ने रिया के खाते में ट्रांजेक्शन की बात नकारी थी

पिछले महीने सुशांत के सीए रहे संदीप श्रीधर ने भी यह दावा किया था कि अभिनेता के खाते से रिया के अकाउंट में कोई बड़ा अमाउंट ट्रांसफर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा था, "कुछ हजार को छोड़कर रिया के खाते में कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं हुई। एक बार रिया की मां ने 33 हजार रुपए सुशांत के खाते में ट्रांसफर किए थे। क्योंकि वे फिल्मस्टार थे और उन्हें अपनी लाइफस्टाइल को मेन्टेन करके रखना था। दोनों (सुशांत और रिया) साथ-साथ यात्रा करते थे और वे अपनी इच्छानुसार जिंदगी जीते थे।"

और 15 करोड़ रुपए को लेकर यह है रिया की कहानी

सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया और उनके परिवार पर बेटे के खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया है। जब इसे लेकर रिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर वासु भगनानी और डायरेक्टर रूमी जाफरी के साथ सुशांत की एक फिल्म की डील हुई थी और इसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपए ऑफर किए गए थे। हालांकि यह डील मुंह-जबानी हुई थी, जो लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ सकी।

रिया ने कहा, "सुशांत इससे बहुत खुश था। यह डील फरवरी में हुई थी, जिस वक्त सुशांत की बहन और जीजा ओपी सिंह उन्हें बांद्रा में मिले थे। उस वक्त सुशांत ने उन्हें यह गुड न्यूज दी थी। ऑन पेपर कुछ साइन नहीं हुआ था। यह वर्बल एग्रीमेंट था, जिससे सब खुश थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म पोस्टपोन हो गई और उनके बीच किसी तरह का ट्रांजेक्शन नहीं हो पाया।"

सुशांत केस में रिया के इंटरव्यू से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. रिया चक्रवर्ती की धमकी:सुशांत केस में ड्रग डीलर से कनेक्शन का सवाल उठा तो भड़कीं रिया, बोलीं- हम सुसाइड कर लेते हैं, फिर कौन जिम्मेदार होगा

2. रिया चक्रवर्ती का कबूलनामा:एक्ट्रेस ने माना- 9 जून को सुशांत ने मैसेज कर पूछा था ‘कैसी हो बेबू’, लेकिन गुस्से में उन्होंने एक्टर का नंबर ब्लॉक कर दिया था

3. महेश भट्ट से चैट के सवाल पर रिया:एक्ट्रेस बोली- क्या मैं किसी से सलाह भी नहीं ले सकती, हां मैंने सुशांत का घर छोड़ने के बाद भट्ट साहब को मैसेज किए थे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत का पैसा खर्च करने के दावे का रिया चक्रवर्ती खंडन कर चुकी हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34W8IZt

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS