Skip to main content

जनवरी 2021 में अनुष्का विराट के घर आएगा नन्हा मेहमान, आलिया भट्ट, वरुण धवन से लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने दी बधाई

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी प्रेंग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। ये पहली बार है जब अनुष्का- विराट के घर नन्हें बच्चे की किलकारी सुनाई देगी। खुशखबरी देते हुए एक्ट्रेस ने अपने बेबी बम्प की भी तस्वीर शेयर की है। अनाउंसमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की बधाई की बाढ़ आ गई है। एक्ट्रेस को लगातार उनके को-स्टार्स और इंडस्ट्री के दोस्तों से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेंग्नेंसी की खबर इंस्टा पोस्ट और ट्विटर के जरिए दी है। अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका चार महीने का बेबी बम्प भी साफ नजर आ रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस लिखती हैं, 'और फिर हम तीन होते। पहुंच रहा है जनवरी 2021'। इससे साथ जाहिर होता है कि एक्ट्रेस अभी चार महीने की गर्भवती हैं। जनवरी में उनकी जिंदगी में नन्हा मेहमान शामिल होगा।

एक्ट्रेस की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, दिया मिर्जा, प्रीति जिंटा, कृति सेनन, करिश्मा कपूर, कटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, नीति मोहन, वाणी कपूर जैसे कई सेलेब्स ने उन्हें इस खुशखबरी के लिए बधाई दी है।

अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर सेलेब्स के कमेंट्स।

हार्दिक पांड्या की शादी और बेटे होने पर सोशल मीडिया पर विराट कोहली को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। लोगों का कहना था कि विराट के जूनियर उनसे आगे निकल रहे हैं। ऐसे में विराट- अनुष्का की तरफ से गुड न्यूज आने ही विरुष्का ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। लोगों ने विराट को ट्रोल करने वाले मीमर्स को करारा जवाब दिया है।

## ##

विराट- अनुष्का की अनाउंसमेंट के बाद ट्रेंड हुए तैमूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तैमूर अली खान अब तक के सबसे पसंदीदा स्टारकिड रहे हैं। तैमूर का स्टारडम अन्य सभी स्टारकिड्स से काफी ज्यादा है। अनुष्का की प्रेगनेंसी की खबर के बाद अब हर किसी का ध्यान तैमूर से हटकर उनके बच्चे पर चला जाएगा इसलिए उन्हें भी काफी ट्रोल किया जा रहा था। करीना कपूर खान भी जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हर किसी का मानना है कि जल्द ही तैमूर की तरफ से हर किसी का अटेंशन हट जाएगा।

## ##

अनुष्का विराट ने एक लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद 11 दिसम्बर साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने कुछ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में इटली में एक सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी रखी थी जिसके बाद दोनों का रिसेप्शन इंडिया में हुआ था। शादी के तीन साल बाद अब जल्द ही दोनों दो से तीन होने जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In January 2021, Anushka Virat's to welcome their first baby, Alia Bhatt, Varun Dhawan to fans congratulated on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jm3cmu

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS